{"_id":"58b70abc4f1c1bce1c8313f5","slug":"70-person-challend-45-thousands-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 वाहनों ने काटे चालान, 45 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
70 वाहनों ने काटे चालान, 45 हजार जुर्माना वसूला
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)।
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करते एसडीएम व डीएसपी
- फोटो : challan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने यातायात नियमों को ताक पर रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बुधवार को शिकंजा कसा। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए एसडीएम और डीएसपी घुमारवीं ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 70 वाहन चालकों के चालान काटे। वहीं वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 45 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा गया। उपमंडल के तहत आने वाले दधोल चौक पर बुधवार को एसडीएम घुमारवीं आदित्य नेगी और डीएसपी राजेश कुमार की अगुवाई में करीब 70 वाहनों के चालान काटकर करीब 45 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान उन सभी चालकों के चालान काटे गए जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। एसडीएम आदित्य नेगी ने बताया कि यातायात नियमों को तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नियमों को तोड़ने से अकसर हादसे होते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि दोपहिया वाहन चलाते वक्त हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट हर हाल में लगाएं।
डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर 45 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस समय-समय पर यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करती रहती हैं। मगर इसके बाद भी लोग नियमों को ताक पर रखकर वाहन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियत तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।