फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तलाई थाना में गहने ठगी करने वाले साधुओं पर मामला दर्ज

तलाई थाना में गहने ठगी करने वाले साधुओं पर मामला दर्ज

Sun, 15 Jul 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
तलाई थाना में गहने ठगी करने वाले साधुओं पर मामला दर्ज
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना में ठगीठोरी करने वाले बाबाओं के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एक ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब ऐसे बाबाओं की तलाश में है जो ठगीठोरी कर लोगों को लूट रहे हैं। शाहतलाई, बरठीं, झंडूता सहित अन्य क्षेत्रों में ऐसे बाबाओं की टोली जमी हुई हैं, जो गांव-गांव जाकर लोगों को ठग रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस के पास दी हुई शिकायत में निक्कूराम पुत्र स्वर्गीय जिंदूराम निवासी बरठीं ने मामला दर्ज करवाया है कि कुछ दिन पहले उसके पास कुछ साधू आए। उन्होंने उसे उसके बीमार बेटे को ठीक करने के नाम पर कुछ सोने के गहने ले लिए। शिकायतकर्ता का कहना था कि साधुओं का कहना था कि वह सोने के गहने दें ताकि वह उसके बीमार बेटे को ठीक कर सकें।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने साधुओं को कुछ सोने के गहने दे दिए जिसके बाद साधुओं ने कहा कि वह उसके बेटे के ठीक हो जाने के बाद वापस आकर उसके गहने लौटा कर देंगे लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह अभी तक वापस नहीं पहुंचे हैं। इसकेे बाद उसने तलाई थाना में साधुओं के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि इस समय पूरे शाहतलाई, बरठीं, झंडूता में ऐसे बाबाओं की टोली सक्रिय है जो पैसा दोगुना करने के नाम पर, धनसंपत्ति बढ़ाने के नाम पर, बीमारों को ठीक करने के नाम पर ग्रामीणों से गहने ऐंठ रहे हैं। बहरहाल पुलिस अब ऐसे साधुओं की तलाश में हैं, जो लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि तलाई थाना में ठगी करने वाले बाबाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साधुओं की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed