फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घुमारवीं में सिलिंडर फटा, 50 हजार का नुकसान

घुमारवीं में सिलिंडर फटा, 50 हजार का नुकसान

Mon, 10 Sep 2018 11:07 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में सिलिंडर फटा, 50 हजार का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में दकड़ी चौक से कुछ ही दूरी पर लगभग एक बजे के करीब मे एक किराये के कमरे में रहने वाले प्रवासी लोगों का यहां गैस सिलिंडर लीक होने से घर का सारा जल कर राख हो गया। आग लगने से घर को भी नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। उक्त प्रभावी घुमारवीं में गोल गप्पे बनाने और बेचने का काम करते थे। हादसे के समय महिला अकेले घर पर गोल गप्पे बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस सिलिंडर लीक हो गया और आग लग गई।
कमरे में रहने वाले की पहचान गीता राम पुत्र सूरज पाल गांव नझरोल डॉ. करनपुर तहसील बिसौरी जिला बदायूं उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। गीता राम की पत्नी गोल गप्पे बना रही थी तो अचानक रेगुलेटर के पास से गैस लीक हो गई और पूरे कमरे में आग लग गई। आग से कमरे में रखे पूरे सामान के साथ खिड़कियां और दरवाजे भी जल कर राख हो गए।
विज्ञापन

वारदात का पता सबसे पहले पड़ोस की रहने वाली महिला कश्मीरा देवी को लगा। उसने शोर मचाया तथा आसपास के लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। वहीं कमरे से सिलिंडर को खुले स्थान पर फेंका गया। घटना पर मौजूद पंकज शर्मा, श्याम शर्मा, शक्ति आदि लोगों ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर न पहुंचती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आग से लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है। मकान सुरेश कुमार का है और यह प्रवासी दो सालों से उसके घर में रह रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed