{"_id":"5bbcc7b6867a5528376414ef","slug":"201539098550-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारटटोह में परिवार के दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारटटोह में परिवार के दो पक्षों में मारपीट
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत आने वाले धारटटोह में एक परिवार के दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बरमाणा थाना में क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने भी दोनों मामलों में केस दर्ज कर मारपीट की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एक पक्ष से महिला ने अपने बेटे, बहू व पोते पर पथराव करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इन्होंने उसके घर में खड़ी हुई दूसरे बेटे की बाइक को भी तोड़ दिया है। जब वह गौशाला में गाय का दूध निकाल रही थी तो उसके बेटे, बहू व पोते ने आकर उसके साथ मारपीट की और उस पर पथराव भी किया। जबकि दूसरे पक्ष में बहू ने अपने देवरों पर मारपीट का आरोप जड़ा है।
महिला का कहना है कि उसके दोनों देवरों ने उसके साथ व उसके पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की है। इस हमले में उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। एक आरोपी पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुआ है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है।