{"_id":"5d0e69898ebc3e4210371cef","slug":"156122559310-bilaspur-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन दिन बाद ली फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीन दिन बाद ली फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में स्कूली छात्रा को अगवा करने का प्रयास करने के मामले में तीन दिन बाद भी घुमारवीं पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं। पुलिस अब कुछ सुराग तलाशने व अपने आप को किरकिरी से बचाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद लेने जा रही है ताकि अपहरण करने का प्रयास करने वालों का कुछ सुराग मिल सके लेकिन दूसरी ओर सोचने का विषय यह है कि इससे पहले पुलिस क्या अंधेरे में तीर मारती रही।
पुलिस टीम ने तीसरे दिन संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिए गए आरोपी मामा-भानजे के खिलाफ कुछ सुबूत जुटाने के लिए शनिवार को फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल अपनी टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर गए।
विज्ञापन
वहीं इस सारे मामले में डीएसपी का भी कहना है कि पुलिस सारे मामले में सुबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट के जरिये घटना स्थल से सुबूत जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया मामला उलझने के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। जब पुलिस को लगा कि फोरेंसिक टीम की जरूरत है तो उन्हें बुलाया गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर यह भी बात है कि पुलिस ने पहले ही दिन क्यों फोरेंसिक टीम नहीं बुलाई। क्या तीन दिन बाद पुलिस को घटना स्थल से सुराग मिल पाएंगे, या सिर्फ पुलिस अपने आप को सेफ करने के लिए ही फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाकर सुबूत तलाश रही है। बहरहाल अब देखना यह है कि टीम को मौके पर ऐसे कोई सुबूत मिले हैं कि जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सके।
------------
नगर परिषद के साथ लगते गांव के युवक को भी थाने में बुलाया
घुमारवी क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग लड़की का अपहरण मामले में पुलिस ने शक के आधार पर पहले घुमारवीं नगर परिषद के साथ लगते गांव के एक युवक को भी थाने में तलब किया गया है। जिस टैक्सी चालक ने लड़की को उन युवकों के चुगल से छुड़ाया था उसे भी थाने बुलाया गया है, पर पुलिस के हाथ अभी भी खाली ही हैं। शहर व क्षेत्र में यह चर्चा है कि जिस टैक्सी चालक ने लड़की को युवकों के चुंगल से छुड़वाया था, हो सकता है वह उन युवकों को ही लाने के लिए गया था। पुलिस अगर शीघ्र आरोपियों को नहीं पकड़ती है तो उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का सामना भी करना पड़ सकता है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं।