फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज

Sun, 09 Feb 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गांव गुजरेहड़ा के एक व्यक्ति ने पुलिस को मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने को लेकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तलाई थाने के तहत गुजरेहड़ा निवासी शेर सिंह ने तलाई पुलिस थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह सात फरवरी शाम को बल्हसीना बाजार से अपने गांव गुजरेहड़ा जा रहा था तभी उसे रास्ते में अपने गांव के दो व्यक्ति गोपा राम व बलवंत सिंह मिले। उन्होंने उसे रोका और पूछा कि कहां से आ रहे हो। जब पीड़ित ने उन्हें कुछ भी बताने से मना किया तो दोनों आरोपी उसे गालीगलौज करने लगे। वहीं जब उन्हें मना किया कि गाली मत दो तो दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर वहां से बच निकला लेकिन दोनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

तलाई पुलिस ने शेर सिंह की शिकायत पर भादंसं की धारा 341,323,504,506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि तलाई थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed