{"_id":"5e3ee9168ebc3ee5f857c77f","slug":"crime-bilaspur-news-sml323711190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत के चार माह में दो बार उखड़ी सड़क की टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत के चार माह में दो बार उखड़ी सड़क की टारिंग
विज्ञापन
बम पनतेहड़ा सड़क जिसकी टारिंग उखड़ गई है।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी(बिलासपुर)। बम्म से लदरौर की तरफ बाया पंतेहड़ा जाने वाली सड़क टारिंग के मात्र चार माह बाद ही खस्ताहाल हो गई है। वहीं इस टारिंग के उखड़ने से लोनिवि की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि बम्म से लदरौर की तरफ जाने वाली सड़क जो कि पिछले साल अभी 4 महीने पहले 1 महीने तक लोनिवि की ओर से टारिंग के लिए बंद की गई थी इसकी टारिंग बुरी तरह से उखड़ गई है। जिस पर दुर्घटनाओं का अंदेशा बढ़ गया है। खास करके दो पहिया वाहनों के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक हो गया है।
ग्रामीणों से बात करने पर पता चला कि टारिंग के समय यह सड़क एक बार 15 दिन तो एक बार 1 माह के लिए विभाग की ओर से बंद की गई थी लेकिन ठेकेदार की लापरवाही और घटिया मैटेरियल यूज करने की वजह से यह रोड पहले तो टारिंग करने के एक हफ्ते के अंदर ही उखड़ गया था, दोबारा टारिंग करने के बाद 4 महीने के अंदर फिर से उखड़ गया है। इस पर चलने वाले वाहनों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। ग्रामीण बंताराम, प्रेमचंद, जीतराम, विष्णदास, सुरेंद्र कुमार, सतपाल इत्यादि ने कहा कि विभाग से बात की गई थी तो विभाग जल्दी ही इस पर एक्शन लेने की बात कह कर काम का करवाने की बात कह रहा है।
वहीं एसडीओ भराड़ी शशिकांत ने बताया कि ठेकेदार की थोड़ी सी लापरवाही की वजह से सड़क की यह हालत हुई है। बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही इस सड़क का निरीक्षण किया है। विभाग ने ठेकेदार की पेमेंट रोक दी है और ठेकेदार को यह हिदायत दी है कि 1 हफ्ते के अंदर सड़क पर जितनी टारिंग उखड़ी है उसे साफ करे ताकि दुर्घटना का अंदेशा कम हो सके।