फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Action on encrochment

भगेड़ में एनएच किनारे अतिक्रमण पर चली जेसीबी, 15 खोखे हटाए

Wed, 08 Sep 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Action on encrochment
भगेड़ चौक पर अतिक्रमण को हटवाता स्थानीय प्रशासन - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के भगेड़ में प्रशासन ने एनएच किनारे से अतिक्रमण हटाया है। शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे किनारे अतिक्रमण कर खोखे बनाए गए थे, जिन्हें प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से हटाया। कुछ दिन पहले प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन की बात नहीं मानी। बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई और लगभग 15 अवैध खोखों को एनएच किनारे से हटाया गया।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से तहसीलदार जय गोपाल शर्मा, घुमारवीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग के कनिष्ठ अभियंता, कानूनगो की टीम ने पुलिस बल की मदद से अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। कार्रवाई करने से पहले खोखा मालिकों को सामान निकालने के निर्देश दिए गए। कुछ ने इस पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि भगेड़ में एनएच किनारे लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। इससे अकसर जाम की स्थिति बनी रहती थी। राहगीरों को भी आनेजाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए थे। तहसीलदार जय गोपाल शर्मा ने बताया कि अवैध कब्जों को प्रशासन ने हटाया है ताकि लोगों को समस्या न हो। जाम की स्थिति से भी छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed