फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   13 NCC Navy cadets from Bilaspur College recruited as Agniveers.

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज के 13 एनसीसी नेवी कैडेट्स अग्निवीर में भर्ती

Tue, 16 Jun 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
13 NCC Navy cadets from Bilaspur College recruited as Agniveers.
प्राचार्य पीएस कटवाल, कॉलेज प्रशासन ने चयनित कैडेट्स को दी बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर कॉलेज के एनसीसी नेवी विंग के 13 कैडेट्स का अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में चयन हुआ है। चयनित कैडेट्स में तृतीय वर्ष के कृष कुमार भारद्वाज, सुमित, द्वितीय वर्ष के अक्षय कुमार और साहिल राणा शामिल हैं।
इसके अलावा कॉलेज के पूर्व छात्र मोहित संधू, युवराज सिंह, अभिषेक कुमार, विक्रम सिंह चंदेल, मनीष कुमार, अक्षय ठाकुर, विकास कुमार, अर्णव ठाकुर और अर्पित ठाकुर का भी अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ हैं। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने चयनित कैडेट्स को हार्दिक दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी प्रो. श्रवण कुमार ने कहा कि यह सफलता एनसीसी के अनुशासन, प्रशिक्षण और समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साल 2025 की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में भी एनसीसी नेवी के आठ कैडेट्स का चयन हुआ था, वे सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें विशाल, अंशुल शर्मा, अभिषेक ठाकुर, आकाश, कुशाल भाटिया, राहुल ठाकुर, अंशुल चंदेल और रितेश कुमार शामिल हैं। एनसीसी अधिकारी प्रो. सुरेश जमवाल ने भी सभी चयनित कैडेट्स को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed