{"_id":"66283291c62d95ad3a08a8f4","slug":"student-dies-due-to-electrocution-from-high-tension-line-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117911-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से छात्र की मौत
Wed, 24 Apr 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से शिवपुरी कॉलोनी में दसवीं कक्षा के छात्र अजीत की मौत हो गई।
छात्र ने हाल ही में दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। अभी उसकी परीक्षा का परिणाम आना बाकी है। छात्र की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। आरोप है कि बिजली निगम में कई बार शिकायत दी गई। तारों को शिफ्ट नहीं किया गया। यह हादसा बिजली निगम अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम है। करीब एक सप्ताह पूर्व 21 वर्षीय जुनेद को भी इन तारों से करंट लग चुका है।