फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways buses increased on Chandigarh route

Yamuna Nagar News: चंडीगढ़ रूट पर बढ़े रोडवेज बसों के फेरे

Tue, 23 Apr 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Apr 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses increased on Chandigarh route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिल्ली के बाद चंडीगढ़ रूट पर यमुनानगर डिपो की रोडवेज बसों को सबसे ज्यादा यात्री मिलते हैं, जिसे ध्यान में रख अफसर चंडीगढ़ रूट पर लगातार बस सेवा बढ़ा रहे हैं। नए शेड्यूल अनुसार डिपो की बसों के यमुनानगर से चंडीगढ़ के लिए कुल 23 समय हो गए हैं। इसमें रूट की पहली बस सुबह पांच बजे व आखिरी शाम सात बजे हैं। इस बीच सुबह 7.35 व दोपहर तीन बजे एसी बस का संचालन जारी रखा गया है।
यमुनानगर डिपो पर नई बसें आने के बाद से कुल बसों की संख्या 180 होने से वर्षों से बंद पड़े सहित नए रूट शुरू किए जाने के साथ पुराने चल रहे रूटों पर भी बसों के समय बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे ही चंडीगढ़ रूट पर पहले के 17-18 समय थे, जो बढ़ाकर 23 कर दिए हैं। इससे रूट पर बस के लिए यात्रियों को ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ जाने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड पहुंचे कांसापुर के दीपक गुलाटी ने कहा कि वह दुकानदार हैं और काम के सिलसिले में चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता है। पहले रूट की बस का एक से डेढ़ घंटे भी इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब रूट पर बसों के समय बढ़ने से बस का ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर से चंडीगढ़ के लिए बसों के समय:- 5.15, 6.50, 7.35 (एसी), 7.50, 8.25, 8.45, 9.00, 9.20, 9.40, 10.10, 10.40, 11.40, 13.25, 14.00, 14.45, 15.00 (एसी), 15.30, 15.45, 16.00, 16.15, 17.00, 17.50, 19.00।

रूटों पर मांग बढ़ने पर बसों के समय बढ़ाए जा रहे हैं। इसी तरह चंडीगढ़ रूट पर मांग मुताबिक सेवा दी जा रही है। आगे भी मांग बढ़ने पर बसों के समय बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed