फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-ymn

फर्जी दस्तावेज तैयार करवा व्यक्ति का रिहायशी प्लाट बेचा

Sun, 14 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Sun, 14 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी में पांच लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवा एक व्यक्ति का रिहायशी प्लाट बेच दिया। व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जगाधरी के बेलगोदान मोहल्ला निवासी अरुण गुप्ता ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जगाधरी में लाखों रुपये का एक रिहायशी प्लाट खाली पड़ा हुआ था। कुछ दिन पहले किसी ने उसे बताया कि उसके प्लाट को नई दिल्ली के मयूर विहार निवासी बृज कुमार ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। यह सुनकर उसने तुरंत तहसील में जाकर अपने प्लाट के दस्तावेजों की जांच की तो वह किसी अन्य को बेचा हुआ पाया गया।
विज्ञापन


जब उसने अपने स्तर पर मामले की जांच करवाई तो उसने पता लगा कि आरोपियों ने उसके दस्तावेजों की फोटो कॉपी के सहारे फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर उसके प्लाट को बेच दिया। मामले के बारे में पता चलने पर उसने तुरंत आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने अरुण गुप्ता की शिकायत पर आरोपी बृज कुमार, शशी मित्तल, विपिन कुमार, सिद्धार्थ व कविता के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed