फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   youth's murder by his friend

ताइक्वांडो कोच ने पत्नी संग अभद्रता करने पर शराब पिलाकर की थी दोस्त की हत्या

Thu, 08 Aug 2019 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
youth's murder by his friend
बड़वासनी के पास युवक की हत्या करने के आरोपियों के साथ राजकीय रेलवे पुलिस। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव बड़वासनी नहर के पास रेलवे लाइन किनारे युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में जीआरपी व सीआईए सोनीपत ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी वेस्ट रामनगर के ही रहने वाली विलियम व दीपक है। ताइक्वांडो कोच विलियम की पत्नी से अभद्रता करने के चलते युवक की हत्या की गई थी। आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी रामफल पाराशर ने बताया कि बड़वासनी के पास वेस्ट रामनगर के प्रमोद की हत्या की गई थी। 30 जून को उसका शव नहर के पास रेलवे लाइन के निकट मिला था। शराब की बोतल से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में आरोपियों के रेलवे पार्क में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जीआरपी व सीआईए ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी विलियम ने बताया कि प्रमोद उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। बाहर आते-जाते वह उसके साथ अभद्र व्यवहार करता था। यही नहीं उससे फोन पर तंग करता था। उसने प्रमोद को ऐसा करने से कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद उसने प्रमोद को पीटने की योजना बनाई। उसने दीपक को शराब लाने को कहा और वेस्ट रामनगर निवासी राजकुमार के पास फोन कर शराब पीने की बात कही। प्रमोद भी राजकुमार के साथ ही था। उसे भी साथ लेकर आने को कहा। चारों ने मिलकर पहले शराब पी। कुछ देर बाद राजकुमार ने वापस जाने की बात कही। वह प्रमोद की स्कूटी लेकर घर लौट गया, जबकि वे तीनों शराब पीते रहे। विलियम ने बताया कि उस समय भी प्रमोद को कहा कि उसकी पत्नी को परेशान करना छोड़ दे और उससे दूर रहो। वह नहीं माना तो शराब की बोतल से उस पर वार कर दिया।
विज्ञापन

नहर में फेंकना चाहते थे
आरोपियों ने कुबूल किया कि हत्या के बाद प्रमोद के शव को नहर में फेंकना चाहते थे। वह शव को उठाकर नहर की तरफ जा रहे थे। जब वह नहर से नजदीक पहुंचे तभी गेटमैन बैटरी जलाकर बाहर निकल आया। गेटमैन को देख वे घबरा गए और शव को वहीं फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि वारदात के दो दिन बाद शव की शिनाख्त हो पाई थी। शिनाख्त होने पर प्रमोद के परिजनों से बात की। प्रमोद की मां ने बताया कि 28 जून की देर रात प्रमोद की स्कूटी लेकर राजकुमार घर आया था, उससे पूछा कि प्रमोद कहां हैं तो उसने बताया कि वह विलियम व दीपक के साथ है। जिसके बाद उनके फोन की लोकेशन जांची गई, जो घटनास्थल के पास की मिली। बाद में विलियम से पूछताछ की गई, लेकिन वह पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में संबंधित एरिया की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसके बाद विलियम का झूठ सामने आया। बुधवार को आरोपियों को गुप्ता सूचना के आधार पर रेलवे पार्क से काबू कर लिया।

ताइक्वांडो कोच है विलियम
हत्या के आरोप में गिरफ्तार विलियम स्कूलों में बच्चों को ताइक्वांडो की कोचिंग देता है। वहीं दूसरा आरोपी दीपक शराब सप्लाई का धंधा करता है। बताया जा रहा है कि विलियम, दीपक व प्रमोद की करीब 15 साल से दोस्ती थी। वे एक साथ घूमते देखे जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed