{"_id":"69d7cde2779e0748690eeb7f","slug":"workers-huts-five-bikes-and-a-rickshaw-were-gutted-in-the-fire-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152177-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आग लगने से मजदूरों की झोपड़ियां, पांच बाइक, रिक्शा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आग लगने से मजदूरों की झोपड़ियां, पांच बाइक, रिक्शा जले
Fri, 10 Apr 2026 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के हनुमान नगर में प्लॉट के अंदर लगी आग से उठता धुआं व पीछे गेहूं की फसल। स्रोत प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हनुमान नगर क्षेत्र स्थित प्लॉट में लगी आग से मजदूर परिवारों की झोपड़ियां, घरेलू सामान और रिक्शा जलकर नष्ट हो गए। घटना के समय प्लॉट में कोई व्यक्ति नहीं था जिसकी वजह से जनहानि होने के बचाव हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लॉट में उठी एक छोटी चिंगारी कुछ ही मिनटों में तेज आग में तब्दील हो गई। लपटों ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं रहे।
आग से मजदूरों की झोपड़ियां जल गईं। झोपड़ियों में रखे राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी राख हो गया। इसके अलावा वहां खड़े करीब पांच बाइक-रिक्शा भी आग की भेंट चढ़ गए। इससे प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
घटना के दौरान प्लॉट में रखे एलपीजी सिलिंडर भी खतरे का कारण बने रहे। लोगों ने साहस दिखाते हुए सिलिंडरों को बाहर निकाला। इस दौरान एक छोटे सिलिंडर में विस्फोट भी हुआ। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।