{"_id":"6a9af08d1c698caa1903e8be","slug":"villager-satbir-dies-after-a-dilapidated-power-line-snaps-in-gohana-sonipat-news-c-197-1-snp1017-159979-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना में जर्जर बिजली तार टूटने से ग्रामीण सतबीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना में जर्जर बिजली तार टूटने से ग्रामीण सतबीर की मौत
Fri, 04 Sep 2026 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 04 Sep 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो- सतबीर, फाइल फोटो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गोहाना। कथूरा गांव में शुक्रवार दोपहर बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से एक ग्रामीण सतबीर की मौके पर मौत हो गई। सतबीर पीजीआई रोहतक में माली के पद पर कार्यरत थे। वह जन्माष्टमी की छुट्टी पर अपने गांव कथूरा आए हुए थे।
मृतक के बेटे साहिल ने बिजली निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साहिल ने कहा कि जर्जर तार को समय रहते नहीं बदला गया, जिससे यह हादसा हुआ। कथूरा से गुजर रहे गोहाना-महम रोड पर एक तरफ हाईटेंशन बिजली लाइन है। इसी लाइन से सड़क के दूसरी ओर लगे ट्रांसफार्मर तक बिजली पहुंचाई जाती है। इन दोनों के बीच का बिजली तार काफी समय से जर्जर बताया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर सतबीर गांव में एक दुकान से घेवर लेने जा रहे थे। इसी दौरान वह जर्जर तार के नीचे से गुजर रहे थे कि अचानक वह टूटकर उन पर गिर गया। करंट लगने से उनकी तत्काल मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सतबीर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे साहिल ने आरोप लगाया कि बिजली निगम की लापरवाही से उनके पिता की जान गई। यदि जर्जर तार को समय पर बदल दिया जाता तो इस हादसे को रोका जा सकता था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली व्यवस्था को लेकर गहरा रोष है।