{"_id":"61b646b9f591c929c848529d","slug":"women-constable-recruitment-exam-roadways-run-four-additional-buses-passengers-remain-upset-sonipat-news-rtk632542285","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : रोडवेज ने चलाईं चार अतिरिक्त बसें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : रोडवेज ने चलाईं चार अतिरिक्त बसें, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस की महिला कांस्टेबल (दुर्गा शक्ति) पद के लिए आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचाने के लिए रोडवेज ने चार अतिरिक्त बसें चलाईं। अड्डे से बसों का परिचालन सुबह 5 बजे ही कर दिया गया था। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए कुछ बसें रिजर्व रखीं। हालांकि परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के कारण रिजर्व बसों की जरूरत नहीं पड़ी। महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अतिरिक्त बसें चलाने से कई मार्गों पर बसों की कमी बनी रही। जिससे यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के महिला पद के लिए रविवार को परीक्षा हुई। जिले से काफी संख्या में महिला परीक्षार्थी करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व चंडीगढ़ रूट पर रवाना होने के लिए सुबह 5 बजे से पहले ही बस अड्डे पर पहुंचना शुरू हो गई थीं। परीक्षा के लिए रोडवेज ने भी पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज ने सुबह 5 बजे बसों का परिचालन शुरू कर दिया था। यात्रियों की संख्या के अनुसार ही बसें भेजी गईं। सभी चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए थे कि परीक्षार्थियों को उनके केंद्र के नजदीक ही उतारा जाए। रोडवेज ने परीक्षार्थियों के लिए चंडीगढ़ रूट पर चार अतिरिक्त बसें रवाना कीं।
बसों के लिए यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार
महिला कांस्टेबल परीक्षा के लिए जहां चार अतिरिक्त बसें भेजी गई थीं, वहीं रविवार को अवकाश के चलते कुछ चालक-परिचालकों को छुट्टी दे दी गई थी। इस कारण कुछ मार्गों पर बसों की कमी बनी रही। अड्डे पर आने वाले यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बसों का पता करने के लिए यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र व वहां मौजूद अधिकारियों से पूछते रहे, लेकिन उन्हें हर बार थोड़ी देर में आने की बात कही जाती रही। यात्रियों ने बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
वर्जन
महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रविवार को चार अतिरिक्त बसें चंडीगढ़ रूट पर भेजी गई हैं। अन्य रूटों पर सामान्य दिनों की तरह ही बसें गई हैं। हालांकि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कुछ बसें रिजर्व रखी गई थीं। परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से चार बसें सुबह 5 से 6 बजे तक रवाना कर दी गई थीं। अन्य मार्गों पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी ख्याल रखा गया। जिस भी रूट पर यात्री संख्या बढ़ती, उसी पर बस रवाना कर दी गई थी।
- श्रीभगवान, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत