फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman Found Dead in Suspicious circumstances in Sonipat

Sonipat: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत, गले में लगा फंदा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 05 Dec 2022 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 12:09 PM IST
सार

गांव बजाना निवासी राजबीर ने बताया कि उनकी बेटी इंदु की शादी तीन साल पहले मूलरूप से कुमासपुर फिलहाल सेक्टर-7 निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। अब उन्हें बेटी के फंदा लगाने की सूचना मिली।

विज्ञापन
Woman Found Dead in Suspicious circumstances in Sonipat
मृतका इंदू और अस्पताल में पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के सेक्टर-7 स्थित घर के अंदर विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। विवाहिता के गले में फंदा लगा है और शव खिड़की के पास मिला है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफएसएल की जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सेक्टर-7 स्थित घर में इंदु का शव फंदे पर लटका मिला है। गांव बजाना निवासी राजबीर ने बताया कि उनकी बेटी इंदु की शादी तीन साल पहले मूलरूप से कुमासपुर फिलहाल सेक्टर-7 निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। अब उन्हें बेटी के फंदा लगाने की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनकी बेटी का शव खिड़की के पास था। उसके गले में फंदा लगा था और वह जमीन पर बैठी हुई थी। इंदू के चाचा सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उसे जमीन पर बैठाने के बाद उसके गले में चुनरी बांधकर उसे खिड़की से बांध दिया गया। जिससे इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उससे कार की मांग करने के साथ ही उसे नौकरी करने को मजबूर कर रहे थे। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने व एफएसएल की रिपोर्ट व परिजनों के बयान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed