{"_id":"6a218164afcdb18949033402","slug":"vanshika-and-kartik-first-in-the-10-18-age-group-of-the-block-level-yoga-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154970-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खंडस्तरीय योग स्पर्धा के 10-18 आयु वर्ग में वंशिका और कार्तिक प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खंडस्तरीय योग स्पर्धा के 10-18 आयु वर्ग में वंशिका और कार्तिक प्रथम
Thu, 04 Jun 2026 07:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में आयोजित खंड स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में विजेताओं के साथ बीईओ व शि
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर खंडस्तर पर योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से यह प्रतियोगिता रौनक पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के 72 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि 10 से 18 वर्ष, 19 से 55 वर्ष आयु वर्ग में महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 10-18 वर्ष महिला वर्ग में वंशिका ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
19-55 वर्ष महिला वर्ग में भावना प्रथम, रितु रानी द्वितीय और रिशु तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की 10-18 वर्ष आयु श्रेणी में कार्तिक ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय और रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19-55 वर्ष पुरुष वर्ग में प्रेम कुमार प्रथम, दीपक द्वितीय और नवीन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
बीईओ सुरजीत सिंह ने बताया कि 9 जून को जिलास्तर की योग प्रतियोगिता सोनीपत में आयोजित होगी। इसमें चयनित प्रतिभागियों को जन्म प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा अन्यथा प्रतिभागी को अयोग्य माना जाएगा।
इस दौरान शारीरिक शिक्षक देवेंद्र कटारिया, ईश्वर सिंह, गीता, सतीश और निर्मल सिंह के साथ आयुष योग सहायक जीत राम, धीरज कुमार, अमन कुमार व वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।