{"_id":"638daf0332167e2c6e090e93","slug":"two-people-died-in-road-accidents-at-different-places-on-sonipat-gt-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: हादसों में गई दो लोगों की जान, शवों को रौंद कर गुजरते रहे वाहन, पुलिस ने टुकड़ों को किया इकट्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: हादसों में गई दो लोगों की जान, शवों को रौंद कर गुजरते रहे वाहन, पुलिस ने टुकड़ों को किया इकट्ठा
Mon, 05 Dec 2022 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 05 Dec 2022 02:12 PM IST
सार
जीटी रोड पर गांव रसोई निवासी मनजीत सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह टीडीआई में बतौर सुरक्षा अधिकारी तैनात है। रात को ड्यूटी पर था, तभी जीटी रोड पर टीडीआई मॉल के सामने शव पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
सोनीपत में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत जीटी रोड पर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन शवों को रौंदते रहे, लेकिन किसी ने भी वाहन रोककर पुलिस को सूचित करने की जहमत नहीं उठाई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को रोककर सड़क पर बिखरे मांस के लोथड़े एकत्र कर नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहुंचाए। शवों के ऊपर से वाहनों के गुजरने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव रसोई निवासी मनजीत सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह टीडीआई में बतौर सुरक्षा अधिकारी तैनात है। रात को ड्यूटी पर था, तभी जीटी रोड पर टीडीआई मॉल के सामने शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके ऊपर से वाहन गुजर रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को साइड कर शरीर के बिखरे अंग एकत्रित कर नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
वहीं ककरोई रोड निवासी रवि कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह रात करीब नौ बजे जरूरी काम से दिल्ली जा रहे थे। नाथूपुर फ्लाईओवर के पास सड़क पर एक शव कुचला हुआ पड़ा देखा। जिसे वाहनों ने कुचल दिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
जीटी रोड पर दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हुई है। वाहनों के कुचले जाने से शवों की पहचान नहीं हो सकी है। शवों की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। - निरीक्षक बिजेंद्र, थाना प्रभारी, कुंडली