फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two people died in road accidents at different places on Sonipat GT Road

Sonipat: हादसों में गई दो लोगों की जान, शवों को रौंद कर गुजरते रहे वाहन, पुलिस ने टुकड़ों को किया इकट्ठा

Mon, 05 Dec 2022 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 02:12 PM IST
सार

जीटी रोड पर गांव रसोई निवासी मनजीत सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह टीडीआई में बतौर सुरक्षा अधिकारी तैनात है। रात को ड्यूटी पर था, तभी जीटी रोड पर टीडीआई मॉल के सामने शव पड़ा दिखाई दिया।

विज्ञापन
Two people died in road accidents at different places on Sonipat GT Road
सोनीपत में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत जीटी रोड पर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन शवों को रौंदते रहे, लेकिन किसी ने भी वाहन रोककर पुलिस को सूचित करने की जहमत नहीं उठाई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को रोककर सड़क पर बिखरे मांस के लोथड़े एकत्र कर नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहुंचाए। शवों के ऊपर से वाहनों के गुजरने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


जीटी रोड पर गांव रसोई निवासी मनजीत सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह टीडीआई में बतौर सुरक्षा अधिकारी तैनात है। रात को ड्यूटी पर था, तभी जीटी रोड पर टीडीआई मॉल के सामने शव पड़ा दिखाई दिया। जिसके ऊपर से वाहन गुजर रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को साइड कर शरीर के बिखरे अंग एकत्रित कर नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


वहीं ककरोई रोड निवासी रवि कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह रात करीब नौ बजे जरूरी काम से दिल्ली जा रहे थे। नाथूपुर फ्लाईओवर के पास सड़क पर एक शव कुचला हुआ पड़ा देखा। जिसे वाहनों ने कुचल दिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड पर दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हुई है। वाहनों के कुचले जाने से शवों की पहचान नहीं हो सकी है। शवों की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। - निरीक्षक बिजेंद्र, थाना प्रभारी, कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed