फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two groups of students kept fighting for 15 minutes 80 meters away from the police station

Sonipat News: थाना से 80 मीटर दूर 15 मिनट तक भिड़ते रहे छात्रों के दो गुट

Fri, 04 Aug 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students kept fighting for 15 minutes 80 meters away from the police station
सोनीपत में सुभाष चौक के पास दो गुटों में भिड़ंत के दौरान लगी भीड़। वीडियो ग्रैब
सोनीपत। थाना सिविल लाइन से महज 80 मीटर दूर सुभाष चौक के पास दो गुट भिड़ गए। एक गुट ने दूसरे गुट के युवकों पर रॉड, डंडे और लात-घूसों से वार किए। इस घटना में तीन युवक घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाने के पास मारपीट और जमकर हंगामा होने के बावजूद पुलिस को वहां पहुंचने में 15 मिनट लगे। पुलिस ने एक घायल को अस्पताल पहुंचाया। नूंह की घटना के बाद जिले में धारा 144 लागू होने और पुलिस के अलर्ट रहने के बाद भी दोनों गुट काफी समय तक भिड़ते रहे। घटना दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वीरवार को सुभाष चौक पर दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों गुटों में कुछ कोचिंग सेंटर के छात्र और कुछ उनके साथी थे। दोपहर बाद दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंडे और रॉड चली। कुछ युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे गुट के युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर पीटा। इस मामले की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें चार युवक एक युवक को लात-घूसों से मारते हुए नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट करीब 15 मिनट तक होती रही। इस दौरान जमकर हंगामा और शोर-शराबा भी हुआ। उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक युवक को पहले थाने और बाद में अस्पताल में लेकर गई। दो अन्य युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की पहचान विशाल व गौतम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकसर होते है रहते हैं संघर्ष

सुभाष चौक पर गुटों में मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार एटलस रोड व सुभाष चौक पर छात्र गुटों में संघर्ष हो चुका है। सुभाष चौक व एटलस रोड पर कई कोचिंग सेंटर हैं, जहां पर हजारों विद्यार्थी कोचिंग लेने आते हैं। इनमें से कुछ छात्र यहां गुटबाजी करते हैं। कोचिंग सेंटरों के बाहर घंटों तक जमावड़ा लगा रहता है।


मामले में दो-तीन युवक घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बयान लेने पर झगड़े के कारणों का पता लगेगा। -इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन

सोनीपत में सुभाष चौक के पास दो गुटों में भिड़ंत के दौरान लगी भीड़। वीडियो ग्रैब

सोनीपत में सुभाष चौक के पास दो गुटों में भिड़ंत के दौरान लगी भीड़। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed