{"_id":"6b08281fc8083c969f04a02b","slug":"the-girl-students-took-a-pledge-to-protect-the-constitutional-values-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164561-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छात्राओं ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छात्राओं ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में समारोह के दौरान संवैधानिक मूल्यों की र
- संविधान दिवस पर राजकीय महिला महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह और निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सेक्टर-12 के राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह और निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। प्राध्यापक, स्टाफ और छात्राओं ने संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान बनाए रखने की संकल्प लिया। निबंध लेखन में बीए अंतिम वर्ष की अन्नू प्रथम, हिमांशी द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिवाच ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान के प्रति जागरूकता, सम्मान और निष्ठा एक सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला हैं।
उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिवाच और सहायक प्राध्यापक नीरा ने किया।