फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The final match will be played between Chandigarh and Patiala in the Inter University Womens Lawn Tennis Competition

अंतर विश्वविद्यालय महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता: चंडीगढ़ व पटियाला के बीच खेला जाएगा फाइनल

Thu, 16 Dec 2021 08:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 08:10 PM IST
सार

उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता में 18 टीम हिस्सा ले रहीं हैं। प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।

विज्ञापन
The final match will be played between Chandigarh and Patiala in the Inter University Womens Lawn Tennis Competition
मुरथल विवि में प्रतियोगिता के दौरान पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की तरफ से लॉन टेनिस खेलतीं हिमशिखा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला पंजाब विवि चंडीगढ़ व पंजाबी विवि पटियाला के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों की 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फाइनल मुकाबले के लिए खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। 

विज्ञापन


मुरथल विवि में गुरुवार को उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता के दौरान सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पंजाब विवि चंडीगढ़ व पंजाबी विवि पटियाला की टीम ने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पहला सेमीफाइनल मैच पंजाब विवि चंडीगढ़ व एमडीयू रोहतक के बीच खेला गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः सजा: सात साल के बच्चे का स्कूल से अपहरण कर झाड़ियों में लेजाकर किया था कुकर्म, अब दोषी को 10 साल कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब विवि चंडीगढ़ की तरफ से हिमशिखा सिंह ने एमडीयू रोहतक की रितु को 6-2, 2-6 व 6-2 से पराजित किया। पंजाब विवि की अन्नाम ने एमडीयू की नैंसी मलिक को 6-3 व 6-4 से पराजित किया। पीयू, चंडीगढ़ की टीम ने एमडीयू, रोहतक की टीम को सेमीफाइनल में 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।


खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल मैच पंजाबी विवि पटियाला व जेएमआई, दिल्ली के बीच खेला गया। पंजाबी विवि, पटियाला की तरफ से खेलते हुए स्मृति ने जेएमआई, दिल्ली की दीपशिखा को 6-1 व 6-4 से पराजित किया। जेएमआई, दिल्ली की लिजा ने पीयू, पटियाला की पूजा को 7-5 व 7-5 से पराजित किया।

एकल प्रतिस्पर्धा में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 पर होने के कारण युगल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। युगल प्रतिस्पर्धा में पीयू, चंडीगढ़ की तरफ से पूजा व स्मृति ने जेएमआई, दिल्ली की लिजा व दीपशिखा को 6-4 व 6-1 से पराजित किया। तीसरे व चौथे स्थान के लिए एमडीयू रोहतक व जेएमआई दिल्ली के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed