फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sports: Under-17 National Wrestling Competition will be held in Udham Singh Nagar, Uttarakhand

Sports: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में होगी अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता, शेड्यूल जारी

Wed, 12 Jun 2024 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jun 2024 10:32 PM IST
सार

प्रतियोगिता 5 से 7 जुलाई तक आयोजित होगी। फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। 

विज्ञापन
Sports: Under-17 National Wrestling Competition will be held in Udham Singh Nagar, Uttarakhand
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में होगी अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 5 से 7 जुलाई को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में आयोजित कराई जाएगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला वर्ग के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में देश भर से पहलवान अपनी कुश्ती के दांव पेच दिखाएंगे। 4 जुलाई तक प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों का अंतिम प्रवेश होगा व फ्री स्टाइल वर्ग के भार वर्गों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन फ्री स्टाइल वर्ग के वजन के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। वहीं पहले दिन ही फ्री स्टाइल वर्ग का फाइनल मुकाबला करा दिया जाएगा। दूसरे दिन महिला वर्ग के सभी भार वर्गों के मुकाबले होंगे। वहीं प्रतियोगिता के अंतिम दिन ग्रीको रोमन वर्ग के मुकाबले कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे भारवर्ग 
  • फ्री स्टाइल वर्ग : 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, 110 किलो।
  • महिला वर्ग : 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69, 73 किलो।
  • ग्रीको रोमन : 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, 110 किलो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed