{"_id":"628e6f6cfe50b35e782224b2","slug":"scooty-riding-youth-snatched-gold-chain-from-teacher-s-neck-sonipat-news-rtk6477275133","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार युवकों ने शिक्षिका के गले से झपटी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार युवकों ने शिक्षिका के गले से झपटी सोने की चेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जीवन नगर में मंगलवार की देर शाम स्कूटी सवार दो झपटमारों ने शिक्षिका गले से सोने की चेन झपट ली। वह बुटीक से घर की ओर अपनी गली में पैदल जा रहीं थीं। इस दौरान दोनों युवकों ने अपने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का केस दर्ज कर लिया है।
हनुमान मंदिर वाली गली जीवन नगर की रहने वाली आशा कक्कड़ ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह लिटल एंजल्स स्कूल में शिक्षिका हैं। वह मंगलवार देर शाम को घर से सूट सिलवाने के लिए बुटीक पर गई थी। जब वह गली में पहुंचीं तो इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी सवार दो युवक उनके पास से गुजर कर आगे चले गए। कुछ दूर जाने के बाद युवकों ने अपनी स्कूटी को वापस मोड़ लिया। दोनों युवकों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। दोनों युवक उसके पास से गुजरने लगे तो पीछे बैठे युवक ने अचानक उसके गले से सोने की चेन झपट ली। उसकी चेन सवा तोले वजन की थी। इसके बाद दोनों युवक भाग निकले। उन्होंने युवकों को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी भाग गए। इसके बाद मामले की सूचना परिजनों और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम झपटमारों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
वर्जन
शिक्षिका ने गले से सोने की चेन झपटने की शिकायत दी है। इस पर केस दर्ज कर लिया गया है। झपटमारों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
-सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन (सोनीपत)