फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation and fire brigade workers strike continues, copies of ESMA burnt, effigy of government burnt in Gohana

सफाई व दमकल कर्मियों की हड़ताल जारी, फूंकी एस्मा की प्रतियां, गोहाना में सरकार का पुतला फूंका

Sat, 22 Oct 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sanitation and fire brigade workers strike continues, copies of ESMA burnt, effigy of government burnt in Gohana
सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन शहरी सफाई और दमकल कर्मी हड़ताल पर रहे। सरकार की ओर से हड़ताली कर्मचारियों पर अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लागू कर दिया गया है। ऐसे में कर्मचारियों ने सोनीपत में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के मुख्य द्वार पर एस्मा की प्रतियां जलाईं और गोहाना में सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए एस्मा लागू कर दिया गया है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने 23 अक्तूबर तक उनकी मांगें नहीं मानीं तो वह हड़ताल जारी रखने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

मांगों को लेकर सफाई व दमकल कर्मी तीन दिन से हड़ताल पर हैं। तीसरे दिन नगर निगम कार्यालय में जारी कर्मचारियों के धरने को सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान शीलकराम मलिक ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शहरी सफाई कर्मियों व दमकल कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में सरकार को कई बार अवगत कराया गया। भाजपा और जजपा के नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का वादा किया था। चुनाव में जीत हासिल होने के बाद दोनों पार्टियों ने गठबंधन की सरकार बनाई, लेकिन कर्मचारियों को शोषण मुक्त नहीं किया। आज भी कर्मचारी वर्ग सरकार से मांगों को पूरा करने के लिए उम्मीद लगाए बैठा है। सरकार के साथ इसको लेकर कई बार वार्ता हो चुकी है। सरकार का आश्वासन मिलने के बाद भी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राममेहर शर्मा, बिजली निगम से यूनिट प्रधान विजेंद्र कादियान, किसान सभा के नेता हवासिंह, फायर कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान संदीप तूर, नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा, इकाई सचिव राजाभाई, राजेश चावरिया, विजय, नरेंद्र कौशिक, नितिन शर्मा, विनोद शर्मा, अजय, दीपक करतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यालय में ताला जड़ा, सड़कों पर फैलाया कूड़ा
गोहाना। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने लागू की गई एस्मा के विरोध में शहर में जुलूस निकाला और आंबेडकर चौक पर पहुंचकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले कर्मचारियों ने नगर परिषद के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। शुक्रवार सुबह शहर की सड़कों पर कूड़ा फैलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी मांगे पूरी की जाए। इससे पहले कर्मचारियों के धरने की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी की सदस्य बीरमति ने की और संयोजन जिला उपाध्यक्ष सुनीता देवी ने किया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ से रमेश अत्री, सुरेश यादव, प्रदीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से धर्मपाल मलिक, ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन से नीतीश कुमार, राजेश शर्मा, अध्यापक संघ से नरेंद्र चहल, रोहतास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों पर बिगड़ सकती है सफाई व्यवस्था
त्योहारों का सीजन होने के चलते लोग शहर की बेहतर सफाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हालांकि निगम की तरफ से फिलहाल ठेका कर्मियों से व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed