फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   religon

अनाज मंडी में कल सवा करोड़ मंत्रों के साथ किया जाएगा विश्व शांति महायज्ञ, तैयारियां पूरी

Sat, 10 Aug 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
religon
जैन स्थानक में महायज्ञ को लेकर जानकारी देते उपेंद्र मुनि महाराज - फोटो : Sonipat
गन्नौर। नई अनाज मंडी में 11 अगस्त को जैन मुनि उपेंद्र महाराज के सान्निध्य में होने वाले 22वें विश्व शांति महायज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जैन मुनि उपेंद्र महाराज ने बताया कि महायज्ञ के दौरान मंत्र के जपने, सुनने व इस यज्ञ में भाग लेने वाले मनुष्यों को कभी अपने जीवन में कोई कष्ट नहीं होता। सृष्टि पर जीव इस यज्ञ से पाप मुक्त हो जाते हैं। महायज्ञ से काल सर्प जैसे भयंकर दोष भी दूर हो जाते हैं। सवा करोड़ मंत्र के महायज्ञ से सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, उतराखंड व देश के अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। गन्नौर एस एस जैन सभा द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान सुरेश जैन, मुकेश जैन, सुरेश जैन, जयकंवार जैन, रामसिंह जैन, पवन जैन, चेतराम जैन, शेखरचंद जैन, कृष्ण जैन, महाबीर प्रसाद जैन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed