फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rajya Sabha member Deepender Hooda raised questions on the recruitment process in Haryana

दीपेंद्र हुड्डा बोले: महंगाई की तरह बढ़ रहे नौकरियों में रिश्वत के रेट, देशभर में फैली है हरियाणा भर्ती घोटाले की जड़

Sun, 19 Dec 2021 11:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 11:28 PM IST
सार

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने सोनीपत में युवा आक्रोश सम्मेलन को संबोधित किया।

विज्ञापन
Rajya Sabha member Deepender Hooda raised questions on the recruitment process in Haryana
सोनीपत में युवा आक्रोश सम्मेलन को संबोधित राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, प्याज, टमाटर के रेट आसमान छू रहे हैं, लेकिन प्रदेश में सबसे ज्यादा महंगाई नौकरियों में रिश्वत की बढ़ रही है। प्रदेश में हर नौकरी में रिश्वत का भंडाफोड़ हो रहा है। 30 से ज्यादा भर्तियों के पेपर लीक हुए हैं। इससे ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने बहुत सारे सरकारी विभागों में छंटनी करनी शुरू कर दी है। ऐसे में वह युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। 

विज्ञापन


वह रविवार को मुरथल रोड पर आयोजित युवा आक्रोश सम्मेलन में बोल रहे थे। इससे पहले युवा कांग्रेस ने प्रदेश में हुए भर्ती घोटाले की जांच जज की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग करते हुए हरियाणा सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम खत्म होने पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में नौकरियां सब्जी की तरह बिक रही हैं। प्रदेश में बेरोजगारी एक आंकड़ा नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी का सच है। मध्यप्रदेश का व्यापम घोटाला हरियाणा के भर्ती घोटाले के सामने फीका पड़ गया। ऐसा लगता है एचएसएससी-एचपीएससी में पेपर लीक की दुकान चल रही है। ऐसे में युवा कांग्रेस युवाओं का भविष्य बचाने के लिए लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एचपीएससी को विश्वविद्यालयों में भर्तियों की जिम्मेदारी सौंपने के सरकार के फैसले से ऐसा लगता है कि सरकार ने नौकरियों में रिश्वत को मान्यता दे दी है। विश्वविद्यालयों की भर्ती एचपीएससी को देकर उसकी स्वायत्तता को भी खत्म किया जा रहा है। जिस एचपीएससी में करोड़ों रुपये की रिश्वत पकड़ी गई, उससे भर्ती की जिम्मेदारी वापस लेने की जगह नई जिम्मेदारी सौंपकर सरकार चोरी और ऊपर से सीनाजोरी कर रही है। इसे युवा कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार की हर गलत नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

युवा आक्रोश सम्मेलन में पहुंचे प्रदेशभर से युवा, सोनीपत से नवनिर्वाचित युवा टीम ने दिखाया जोश

राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा भर्ती घोटाले की जड़ पूरे देश में फैली हैं। भर्ती घोटाला उजागर होने के बाद की गई कार्रवाई में 3 करोड़ 60 लाख रुपये पकड़े गए थे। डिप्टी सेक्रेटरी का कोई पद नहीं होता। यह पद बनाकर उस पर अनिल नागर को लगाया गया। उसके दफ्तर से सवा करोड़ रुपये पकड़े गए। इतनी बड़ी और खुली लूट बिना संरक्षण के नहीं हो सकती। इतना ही नहीं सोनीपत का एक अन्य आरोपी पकड़ा गया है, जो 1000 से अधिक युवाओं के पेपर पास करा चुका है। इससे साफ है कि प्रदेश में नौकरी सरेआम बिक रही है। 
 
यह भी पढ़ें ः रोहतक: पानीपत से लापता युवक का जेएनएल नहर में मिला शव, एक हाथ पर लिखा गौरव, दूसरे पर छपा है मां-बच्चे का टैटू 

मुरथल अड्डा पर युवा आक्रोश सम्मेलन में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाए कि एचपीएससी प्री का पेपर पास कराने का 50 लाख, डेंटल सर्जन 35 लाख, स्टाफ नर्स 15 लाख, एएनएम 20 लाख रुपये लिए गए। इससे पहले एचएसएससी में जो लिस्ट पकड़ी गई थी, उसमें क्लर्क 10 लाख, बस चालक 5 लाख, परिचालक का 4 लाख रुपये रेट तय था। उन्होंने युवाओं से सवाल किया कि इतनी खुली और बेशर्मी से लूट प्रदेश के लाखों युवाओं के साथ मजाक नहीं तो क्या है। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी दोनों तरफ से नौकरियां खत्म होती जा रही हैं। जिन सरकारी संस्थानों में नौकरी मिलनी थी, वह दूसरे प्रदेश में चले गए।



अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, सोनीपत रेल कोच फैक्टरी, ट्रिपल आईटी, बाढ़सा के मंजूर हो चुके संस्थानों के लगने से लाखों युवाओं को नौकरियां मिलतीं। खरखौदा आईएमटी में अब तक काफी सारा निवेश हो जाना चाहिए था, लेकिन साढ़े सात साल में यहां कोई निवेश होता नहीं दिखा।

इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक सुरेंद्र पंवार, जगबीर मलिक, जयवीर सिंह, बलबीर वाल्मीकि, इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, सुखबीर फरमाना, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, मेयर निखिल मदान, हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, हरियाणा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन कुंडू, कपूर नरवाल, जीता हुड्डा, युवा जिला अध्यक्ष ललित पंवार, अमित राणा, प्रिंस, सीबी चौहान, सुरेंद्र छिक्कारा, अमन दहिया, अभय दहिया, रवि दहिया, विशाल चौहान, सुरेंद्र शर्मा, रवि परुथी, सुरेंद्र दहिया, बिजेंद्र आंतिल, मनोज रिढ़ाऊ, अशोक सरोहा, जसपाल खेवड़ा, इंद्र आंतिल, अनिल गुप्ता सीटू, कमल हसीजा, भलेराम जांगड़ा, सतबीर निर्माण, सुरेश भारद्वाज, कृष्ण मलिक, संतोष गुलिया, हरिप्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed