फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest expressed against government policies

Sonipat News: सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया विरोध

Wed, 06 Mar 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Protest expressed against government policies
सोनीपत/गोहाना। सोनीपत व गोहाना सब डिपो साझा मोर्चा ने बुधवार को गेट मीटिंग कर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि सरकार मांगों पर सहमति बनने के बाद भी उन्हें लागू नहीं कर रही है। जिससे सभी कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

डिपो प्रधान विरेंद्र पहल ने बताया कि 23 जून 2023 को राज्य कमेटी साझा मोर्चा के साथ बातचीत में सरकार ने कई मांगों पर सहमति जताई थी। जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन्हें जल्द लागू करने का आश्वासन दिया था। आज तक यह मांगे लागू नहीं की गई हैं। अब सरकार एक नई और ओवरटाइम पॉलिसी सरकार लेकर आई है, जो कर्मचारी विरोधी है। जिसका सभी कर्मचारी विरोध करते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अगर समय रहते सरकार ने मांगों को लागू नहीं किया तो आने वाले समय में रोडवेज साझा मोर्चा कोई भी आगामी रणनीति बनाकर बड़े आंदोलन की घोषणा कर सकता है। विरोध प्रदर्शन में सभी कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

यह हैं मांगें
-ग्रेड कौशल रोजगार बंद करके पक्की भर्तियां की जाएं।
-इलेक्ट्रॉनिक बसों पर रोक लगाकर साधारण सरकारी बसें मंगवाई जाएं।
-विभाग में जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 5000 रुपये जोखिम भत्ता दिया जाए।
-कर्मशाला में खाली पड़े रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएं।
-265 प्राइवेट परमिट देने की पॉलिसी को तुरंत रद्द किया जाए।
-जनसंख्या अनुसार नई बसें रोडवेज में शामिल की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed