फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations for Yoga Day are complete; the main event will be held at the Shaheed Madan Lal Dhingra Stadium on June 21.

Sonipat News: योग दिवस के लिए तैयारियां पूरी, 21 जून को शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम

Sat, 20 Jun 2026 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 04:46 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Yoga Day are complete; the main event will be held at the Shaheed Madan Lal Dhingra Stadium on June 21.
गोहाना के मदन लाल धींगड़ा स्टेडियम में योग दिवस की रिहर्सल कार्यक्रम में मौजूद योग सहायक, अधिकार - फोटो : amar ujala
गोहाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान योगाभ्यास के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और समन्वय की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एसडीएम अंकित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। राई विधानसभा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गहलावत मुख्य अतिथि होंगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने स्टाफ सहित कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अक्षय हैं। रिहर्सल में जिला योग समन्वयक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. उपेंद्र पाल, डॉ. ज्योति, डॉ. सचिन, वीरभान, अमरजीत, प्रोमिला कौर, नरेश सैनी, नीलम, अनुज तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed