{"_id":"620ff5997861fd586943ed3c","slug":"now-sports-nurseries-will-open-in-model-culture-schools-the-department-has-asked-for-applications-sonipat-news-rtk638832250","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मॉडल संस्कृति स्कूलों में भी खुलेंगी खेल नर्सरियां, विभाग ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मॉडल संस्कृति स्कूलों में भी खुलेंगी खेल नर्सरियां, विभाग ने मांगे आवेदन
विज्ञापन
सुभाष स्टेडियम।
- फोटो : Sonipat
अब मॉडल संस्कृति स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी खेलों का प्रशिक्षण भी ले सकेंगे। खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं और बेहतर प्रशिक्षण दिलाने के लिए सीएम मनोहर लाल ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में खेल नर्सरियां खोलने की घोषणा की थी। इस पर खेल विभाग ने खेल नर्सरियां खोलने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। जिले में छह मॉडल संस्कृति स्कूल चल रहे हैं। इच्छुक स्कूल की ओर से 23 फरवरी तक सुभाष स्टेडियम में आवेदन करना होगा।
शिक्षा विभाग की ओर से जिले में मॉडल टाउन, बीसवां मील, मटिंडू, मदीना, लाठ व गन्नौर में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल खोल रखे हैं। इनमें सरकार ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों का प्रशिक्षण देने के लिए खेल नर्सरी खोलने का निर्णय लिया है। खेल विभाग की ओर से हर स्कूल में एक या दो खेल नर्सरी खोली जाएंगी। इसके लिए 23 फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि है। इन नर्सरियों में 8 से 14 वर्ष तक के विद्यार्थियों को ही जगह दी जाएगी। इनमें इच्छुक खिलाड़ी दाखिला ले सकेंगे।
विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में खेल नर्सरी खुलने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। उन्हें खेलों की तैयारी के लिए दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। विद्यार्थियों को बेहतर खिलाड़ी बनाने के लिए स्कूलों में खेल नर्सरी खोले जाने की योजना बनाई गई है। उन्हें न केवल इन नर्सरियों में बेहतर प्रशिक्षक दिया जाएगा, बल्कि दूसरी सुविधा भी दी जाएगी। यही नहीं डाइट का खर्च भी खिलाड़ियों को मिलेगा।
विज्ञापन
आवेदन के लिए स्कूलों में यह होनी चाहिए सुविधाएं
स्कूल जिस खेल की नर्सरी के लिए आवेदन कर रहा है, उसमें मैदान होना चाहिए। हर नर्सरी में 25 खिलाड़ियों को दाखिला दिया जाएगा। खेल नर्सरी के लिए चयनित खिलाड़ी को अपने स्कूल में ही शिक्षा दी जाएगी। खेल नर्सरी खोलने के लिए शिक्षा विभाग के माध्यम से मॉडल संस्कृति स्कूलों द्वारा 23 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन पत्र खेल विभाग की वेबसाइट http://www.haryanasports.gov.in/ से प्राप्त किए जा सकते हैं।
वर्जन
सीएम घोषणा के बाद खेल विभाग ने मॉडल संस्कृति स्कूलों में खेल नर्सरी खोलने का निर्णय लिया है। इनमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ही खेल नर्सरी में एडमिशन दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिख दिया गया है।
- शर्मिला राठी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी