फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband murdered his wife in Sonipat of Haryana

पति ने गला दबा पत्नी को मार डाला, फिर गड्ढा खोदकर दफन कर दिया, वजह हैरान कर देगी

Wed, 02 Sep 2020 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered his wife in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

सोनीपत के सदर थाना क्षेत्र की फौजी कालोनी में रहने वाले बिहार के युवक ने मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने शव को गांव गढ़ सहजानपुर के श्मशान घाट के पास गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया। आरोपी की छोटी बेटी के रोने व उसकी पत्नी के दिखाई नहीं देने पर मकान मालिक ने पुलिस को इस संबंध में अवगत कराया।

विज्ञापन


शाम को पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। जिस पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाकर सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला बेगुसराय निवासी श्रवण अपनी पत्नी सविता के साथ शहर की फौजी कालोनी में किराए पर रहता था। उनके पास डेढ़ साल की बच्ची है। श्रवण जितेंद्र सिंह के पास काम करता है। वह उसकी खेती व नर्सरी में काम संभालता है और उनके मकान में ही किराए पर रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह श्रवण का अपनी पत्नी सविता से मामूली बात पर विवाद हो गया। उसने पहले सविता की पिटाई की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसने सविता की हत्या करने के बाद सुबह करीब छह बजे गांव गढ़ सहजानपुर के श्मशान घाट के पास कीकर के पेड़ों के बीच उसका शव गड्ढा खोदकर दबा दिया।

घर में मां के बिना उसकी डेढ़ साल की बच्ची दिनभर रोती रही। साथ ही लोगों को सविता भी दिखाई नहीं दी। जिस पर उनका शक गहरा गया। लोगों ने श्रवण से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। तब लोगों ने मकान मालिक जितेंद्र को इसकी जानकारी दी। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि सविता संदिग्ध हालत में गायब है। वह दिनभर कहीं पर दिखाई नहीं दी है।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने श्रवण से सख्ती से पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। श्रवण ने शव दबाने के बारे में बताया। जिस पर पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार की मौजूदगी में शव को जमीन से निकलवाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही आरोपी को भी बुधवार को ही अदालत में पेश किया जाएगा।

फौजी कालोनी में महिला के लापता होने की सूचना मिली थी। महिला के पति से पूछताछ कि तो उसने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को दबाने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed