{"_id":"69bd699103f64a209d0bc9a6","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-brother-alleges-abetment-to-suicide-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151209-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, भाई ने लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, भाई ने लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
Sat, 21 Mar 2026 02:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। हलालपुर गांव में विवाहिता दीपिका (29) ने अपनी देवरानी के कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। मृतका के भाई विक्की ने शक जताते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ खरखौदा थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने सुसराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता विक्की ने बताया कि उसकी बहन दीपिका ने डेढ़ वर्ष पहले हलालपुर के रहने वाले अंकित के साथ प्रेम विवाह किया था। उसकी पांच माह की बेटी है। दीपिका ने वीरवार की सुबह भी फोन पर उसकी पत्नी व मां से बात की थी। इस दौरान सब कुछ सामान्य था लेकिन शाम को दीपिका के ससुर ने फोन पर सूचना दी कि दीपिका ने अपनी देवरानी के कमरे में जो कि चौबारे पर है फांसी लगा ली है।
दीपिका को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। विक्की का कहना है कि उसकी बहन उन्हें बताती थी कि उसके व उसके पति के बीच उसकी देवरानी को लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है। कई दिन पहले भी उसकी देवरानी ने उसके साथ झगड़ा करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे थे।
विज्ञापन
विक्की ने पुलिस से मांग की है कि बहन के ससुराल पक्ष में जिसने भी उसकी बहन को मारा है या मरने के लिए मजबूर किया है उस पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के हवाले कर दिया।