{"_id":"6596efa51c370bf22d05388c","slug":"improve-police-public-relations-do-not-be-negligent-in-patrolling-dcp-sonipat-news-c-197-1-snp1002-11915-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-पब्लिक संबंध बनाए बेहतर, गश्त में न करें लापरवाही : डीसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-पब्लिक संबंध बनाए बेहतर, गश्त में न करें लापरवाही : डीसीपी
Thu, 04 Jan 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो 42: सोनीपत में समीक्षा बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी। स्रोत : प्रवक्ता
सोनीपत। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विजय सिंह ने कहा कि पुलिस-पब्लिक संबंधों को बेहतर बनाकर व गश्त को प्रभावी कर अपराध को रोका जा सकता है। गश्त में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। थाना में रहने की बजाय गश्त पर निकलने की आदत डाल लें और तकनीकी पक्ष को मजबूत कर लें।
डीसीपी वीरवार शाम समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि शिकायत लेकर आने वालों की सुनवाई की जानी चाहिए। जांच को समय से पूरा करें, पीओ और बेल जंपरों की गिरफ्तारी में रुचि नहीं लेने वाले थाना प्रभारियों को चेताया। थाना व चौकी प्रभारी अपराध पर हर हाल में अंकुश लगाए। उन्होंने अपराध के अनसुलझे मामलों की बिंदुवार समीक्षा की और इनके निस्तारण के लिए कहा। उन्होंने आर्थिक अपराध और धोखाधड़ी के मामलों, लूट व चोरी की घटनाओं, आपराधिक छवि के व्यक्तियों की निगरानी, अवैध हथियार, शराब की अवैध बिक्री और मादक पदार्थ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। इस दौरान एसीपी जीत सिंह व नरसिंह भी मौजूद रहे।