फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   governor

किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए देशी गाय रखना जरूरी : आचार्य देवव्रत

Sat, 10 Aug 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
governor
सोनीपत। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्राकृतिक खेती से ही पीएम नरेंद्र मोदी का किसानों की आय दोगुनी करने का सपना साकार होगा। बाजारवाद से निकलने के लिए किसानों को प्राकृतिक खेती अपनानी होगी, जिसमें देशी गाय का सर्वाधिक महत्व है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत शुक्रवार को हरसाना कलां के देवी मंदिर में कुदरती खेती विषय पर आयोजित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रधानाचार्य के रूप में 35 वर्ष तक कार्यरत रहे। इस दौरान वह 200 एकड़ भूमि में खेती करते थे। उस दौरान यूरिया व कीटनाशक का प्रयोग करने से खर्च बढ़ता गया और उत्पादन घटता गया। इसके बाद उन्होंने जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाया। करीब पांच वर्षों तक जैविक खेती से उनकी लागत तो कम हुई लेकिन उत्पादन भी घट गया। इस दौरान उनकी भेंट पद्मश्री सुभाष से हुई जिन्होंने विशुद्ध प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद प्राकृतिक खेती से उनका उत्पादन बढ़ने के साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती चली गई।
विज्ञापन

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि जैविक खेती का भी खूब प्रचार किया जा रहा है, जबकि जैविक खेती भी हमारी नहीं है। उन्होंने विस्तारपूर्वक जैविक खेती व प्राकृतिक खेती के अंतर को समझाया। उन्होंने खाद को तैयार करने की विधि सिखाते हुए किसानों को प्रोत्साहित किया कि वह अपनी आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहीं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि कुदरती खेती समय की जरूरत है। जीरो बजट की इस खेती से किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी। भाजपा सरकार ने यही लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा सरकार पहली सरकार है जिसने किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में बेहतरीन कार्य किया है।

विशिष्ट अतिथि मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने कहा कि आधुनिक दौर में हमने सब कुछ पीछे छोड़ दिया है। चाहे वह संस्कार हों अथवा परंपरागत खेती। खेती से अन्न पैदा होता है जिससे जीवन चलता है। ऐसे में हमें वापस प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा। प्रमुख वक्ता डॉ. राजेंद्र चौधरी, डॉ. नेपाल सिंह वर्मा और डॉ. विष्णुप्रकाश श्रीवास्तव ने यूरिया-कीटनाशक के प्रयोग वाली खेती व केमिकल फार्मिंग, डब्ल्यूटीओ विषय के तहत विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने देवी मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। देवेंद्र सूरा के सहयोग से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम की राज्यपाल ने प्रशंसा की। इस दौरान डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़, रमेश, देवेंद्र सूरा, पवन खरखौदा, शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed