फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four youths attacked by car driver

युवक पर हमला कर देर रात कार चालक से लूटपाट, डॉयल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को दबोचा

Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four youths attacked by car driver
गन्नौर(सोनीपत)। पुरखास-पांची रोड पर गांव पुरखास के निकट शनिवार देर रात चार युवकों ने आई-20 कार को रुकवाकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने कार का शीशा तोड़ दिया और नकदी, एटीएम लूट लिया। इसी दौरान कार मालिक ने डायल-112 (एमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) पर मामले की सूचना दी। जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को काबू कर लिया। अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कार मालिक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कैलाना निवासी अजीत शनिवार देर रात अपने भाई उमेद सिंह व होशियार सिंह के साथ आई-20 कार से सोनीपत से अपने गांव लौट रहा था। जब वह पांची-पुरखास रोड पर पहुंचे तो सड़क के बीच में खड़े युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। उसने कार को रोक दिया। कार रोकते ही युवकों ने राड से उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसी दौरान उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को मामले की सूचना भी दे दी। इसके बाद युवकों ने उसका गला पकड़ कर गाड़ी के नीचे उतार लिया और उसे पीटने लगे। उसकी जेब से करीब 4800 रुपये व गाड़ी की आरसी, एटीएम कार्ड छीन लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान डायल-112 की टीम एसआई कर्मबीर, चालक संदीप व सिपाही ओमप्रकाश मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख युवक अंधेरे का फायदा उठा कर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भागने लगे। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान मनीष निवासी गांव पुरखास राठी के रूप में हुई। इसके बाद डायल 112 की टीम ने आरोपी मनीष को थाना गन्नौर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। कार चालक की शिकायत पर मनीष व उसके सभी साथियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके साथियों की पहचान पुरखास राठी निवासी राजेश, जितेंद्र व गुहणा निवासी रोहित के रूप में हुई है। उन्हें भी जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed