{"_id":"68f3968aeec3d7d5820505f9","slug":"female-youtuber-strangled-to-death-in-haryana-2025-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में महिला यूट्यूबर की गला दबाकर हत्या: आरोपी गिरफ्तार, शादी का दबाव बनाने पर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में महिला यूट्यूबर की गला दबाकर हत्या: आरोपी गिरफ्तार, शादी का दबाव बनाने पर वारदात को दिया अंजाम
Sat, 18 Oct 2025 07:01 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:01 PM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत में एक महिला यूट्यूबर की हत्या का मामला सामने आया है। महिला के सहकर्मी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला यूट्यूबर की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव हरसाना कलां में यूट्यूबर व हरियाणवी कलाकार पुष्पा की हत्या उसके सहकर्मी ने की थी। पुलिस ने आरोपी गांव हरसाना कलां निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुष्पा का शव फंदे पर लटका मिला था। जिस पर उनकी मां ने संदीप पर बेटी की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का आरोप लगाया था। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि शादी का दबाव बनाने पर उसने हत्या की थी।
विज्ञापन
आरोपी के घर किराए पर रहती थी महिला
गांव रिंढाणा निवासी बाला देवी ने 5 अक्तूबर को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी पुष्पा की शादी करीब नौ साल पहले जींद के गांव करेला निवासी पंकज के साथ हुई थी। शादी के बाद उनकी बेटी पुष्पा ने दो बेटियों को जन्म दिया था। पुष्पा अब एक वर्ष से गांव हरसाना कलां में संदीप के घर पर किराए पर रह रही थी। वह संदीप के साथ यूट्यूब चैनल पर हरियाणवी नाटक बनाती थी।
विज्ञापन
बाला देवी ने आरोप लगाया था कि 4 अक्तूबर की रात उनके पास संदीप ने कॉल कर बताया था कि पुष्पा ने फंदा लगा लिया है। वह तब अपनी बेटी उर्मिला व दामाद सुंदर के घर पानीपत के गांव शहर मालपुर में थी। उसके कुछ देर बाद सुंदर के पास भी कॉल कर पुष्पा की मौत की सूचना दी गई थी। जिस पर परिजन तड़के मौके पर पहुंचे थे और पुष्पा को मृत अवस्था में घर के कमरे के फर्श पर पड़ा पाया था।
प्रारंभिक जांच में पुष्पा के गले पर नीले निशान पाए गए थे, जबकि कमरे की छत पर लगे पंखे से रस्सी बंधी हुई मिली थी। रस्सी का दूसरा सिरा फर्श पर पड़ा था। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
शादी का दबाव बनाने पर गला दबाकर की हत्या
सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले में जांच करते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि पुष्पा उनके घर में ही रहती थी। वह पहले से शादीशुदा थी। अब वह उस पर अपने साथ शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी के चलते उसने रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।