फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers' protest continues in Kohala of Sonipat regarding compensation,

Sonipat: कोहला में मुआवजे को लेकर किसानों का धरना जारी, समझाने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी; DC से करेंगे मुलाकात

Sun, 27 Oct 2024 04:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 27 Oct 2024 04:09 PM IST
सार

किसानों ने प्रशासन से अपनी मांगों को लेकर 10 दिन की मोहलत मांगी। उन्होंने कहा कि 10 दिन के बाद वह अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त से मुलाकात करेंगे। इससे पहले गांव कोहला रोड पर खेत में गांव बुटाना, कोहला, गंगाना, जागसी, नूरनखेड़ा सहित कई गांवों के किसान एकत्रित हुए।

विज्ञापन
Farmers' protest continues in Kohala of Sonipat regarding compensation,
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गोहाना के गांव बरोदा से कोहला रोड स्थित खेत में करीब तीन माह से धरनारत किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। किसान यहां करीब 5-6 गांवों के खेतों की जमीन पर इंडियन ऑयल की ओर से पाइप लाइन दबाने की एवज में अधिक मुआवजे की मांग को लेकर धरनारत हैं। धरनारत किसानों को समझाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अभिमन्यु के नेतृत्व में एसीपी सोमबीर देशवाल, बरोदा थाना के एसएचओ लाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


किसानों ने प्रशासन से अपनी मांगों को लेकर 10 दिन की मोहलत मांगी। उन्होंने कहा कि 10 दिन के बाद वह अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त से मुलाकात करेंगे। इससे पहले गांव कोहला रोड पर खेत में गांव बुटाना, कोहला, गंगाना, जागसी, नूरनखेड़ा सहित कई गांवों के किसान एकत्रित हुए। किसानों ने खेतों में दबाई जा रही तेल की पाइप लाइन व मुआवजे पर चर्चा की। साथ ही उन्हें जमीन का कम मुआवजा मिलने का विरोध जताया।
विज्ञापन




धरनारत किसानों ने सात सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया। किसानों ने कहा कि तेल कंपनी ने उन्हें केवल कलेक्टर रेट का कुछ फीसदी ही मुआवजा दिया है। उनकी मांग है कि उन्हें वर्तमान मार्केट रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। किसानों की मांग है कि उन्हें दो से तीन करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक मुआवजा मिले। जिसके बाद टीम वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में डीएपी के नहीं कोई कमी, किसानों को नहीं आने दी जाएगी दिक्कत : मोहन लाल बड़ौली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में डीएपी खाद की कोई किल्लत नहीं है। प्रदेश सरकार किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने देगी। सभी जिलों में खाद का रैक लग गया है। उन्होंने इसे लेकर तीन दिन पहले ही बता दिया था। वह रविवार को शहर के यूनिक गार्डन में विधायक निखिल मदान की तरफ से आयोजित दिवाली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

जींद में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर उन्होंने कहा कि किसानों को खाद की नहीं आने देंगे। उतावलेपन में इस तरह के घटनाक्रम से सभी को बचना चाहिए। अब 28 अक्तूबर को एक और रैक लगा दिया जाएगा। पराली पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के बयान पर मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि उनका बयान पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है। झूठे आरोप लगाने से काम नहीं चलता। वह गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी करते हैं।



वैज्ञानिक ढंग से समाधान की तरफ बढ़ना चाहिए। प्रदेश में पराली जलाने के मामले काफी कम आ रहे हैं। हरियाणा के किसान पराली से अब मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। प्रति एकड़ सात से दस हजार रुपये एकड़ में पराली बिक रही है। पराली से महज 1 से 4 फीसदी प्रदूषण होता है, ऐसे में दिल्ली सरकार बताए कि बाकी प्रदूषण का कारण क्या है। किसान को बदनाम नहीं करना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी के विधानसभा चुनाव में हार पर हुड्डा पर दिए गए बयान का मोहनलाल बड़ौली ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदरुनी मामलों को तो गोगी ही अच्छे से बता सकते हैं। शमशेर सिंह गोगी का धन्यवाद उन्होंने चुनाव के समय कहा था पहले अपने घर भरेंगे। जिससे सभी को कांग्रेस की सच्चाई का पता लगा। गोगी ने फिर हुड्डा बाप बेटे पर सच्चाई बोली है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 50 लाख नए सदस्य बनाना लक्ष्य है। सभी नेता मिलकर इस अभियान को पूरा करेंगे। सभी सार्वजनिक स्थानों पर क्यूआर कोड लगाकर नए सदस्य बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed