फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat wrestlers dominate state-level wrestling

Sonipat News: राज्य स्तरीय कुश्ती में सोनीपत के पहलवानों का दबदबा

Thu, 10 Sep 2026 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sonipat wrestlers dominate state-level wrestling
फोटो :: सोनीपत के खरखौदा ​स्थित प्रताप खेलकूद स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रति
खरखौदा। प्रताप खेलकूद स्कूल में चल रही 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के कुश्ती मुकाबलों में सोनीपत के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग के फ्रीस्टाइल मुकाबलों में शुभम, निशांत और दीक्षांत ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। वहीं 110 किलो ग्रीको-रोमन वर्ग में सोनीपत के हार्दिक ओहल्याण ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन 45 से 110 किलोग्राम तक के भार वर्गों में मुकाबले हुए। कोच रवींद्र छिक्कारा ने बताया कि 45 किलो वर्ग में रोहतक के आशीष प्रथम और सोनीपत के परमजीत द्वितीय रहे। 55 किलो में सोनीपत के शुभम ने स्वर्ण पदक जीता। 65 किलो में निशांत और 80 किलो में दिक्षांत ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

110 किलो ग्रीको-रोमन वर्ग में हार्दिक ओहल्याण ने दादरी के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी जीत पर प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य भार वर्गों में रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, यमुनानगर और भिवानी के पहलवानों ने भी पदक जीते। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 1000 रुपये और द्वितीय स्थान वाले खिलाड़ियों को 750 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed