{"_id":"6aa1ba81e93895e86400c723","slug":"selection-of-players-for-the-district-level-netball-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160256-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिला स्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिला स्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में नेटबाल खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ी। स्रोत: पाठक
खरखौदा। जिला स्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता के लिए टीम तैयार करने को लेकर बुधवार को जिले के चार स्थानों पर खिलाड़ियों के ओपन ट्रायल और चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल कौशल और प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया।
सत्र 2026-27 में सोनीपत में जिला नेटबाल प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। पहले चरण में 3 व 4 अक्तूबर को सीनियर महिला, सीनियर फास्ट-5 महिला और मिक्स्ड सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता 10 व 11 अक्तूबर और सब-जूनियर वर्ग की 13 व 14 अक्तूबर को होगी।
ट्रायल सिसाना के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खरखौदा के प्रताप स्कूल, सोनीपत के लिटिल एंजल स्कूल और राई स्पोर्ट्स स्कूल में कराए गए। चयनित खिलाड़ियों को निर्धारित कोचिंग कैंप में कम से कम 20 दिन उपस्थित रहना होगा। इससे कम उपस्थिति वाले खिलाड़ी जिला स्तर पर चयन के पात्र नहीं होंगे।