फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sub-post office and Aadhaar updation center launched.

Sonipat News: उप-डाकघर और आधार अपडेशन सेंटर शुरू

Thu, 10 Sep 2026 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sub-post office and Aadhaar updation center launched.
गन्नौर की पुरानी तहसील में उप-डाकघर एवं आधार अपडेशन सेंटर का उद्घाटन करते निर्दलीय विधायक देवें
गन्नौर। उपमंडलीय परिसर की पुरानी तहसील में उप-डाकघर और आधार अपडेशन सेंटर शुरू हो गया। निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने दोनों सुविधाओं का उद्घाटन किया। इससे परिसर में कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारियों, अधिवक्ताओं और विभिन्न कार्यों से आने वाले लोगों को डाक व आधार संबंधी सेवाएं यहीं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पहले डाक संबंधी सेवाओं के लिए कर्मचारियों और आमजन को परिसर से बाहर जाना पड़ता था। उप-डाकघर शुरू होने से समय और श्रम की बचत होगी। लोगों को पत्र भेजने और प्राप्त करने सहित अन्य डाक सेवाएं परिसर में ही मिलेंगी।
विज्ञापन

एसडीएम प्रवेश कादियान ने बताया कि आधार अपडेशन सेंटर पर नागरिक आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन और अपडेट करा सकेंगे। इससे आधार संबंधी कार्यों के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक अशोक कुमार, डाकघर अधीक्षक कृष्ण राणा, एसपीएम मंजीत, नायब तहसीलदार अमित यादव, गन्नौर बार एसोसिएशन के प्रधान गौरव त्यागी सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed