{"_id":"6622b88a0f9e3fb1c4068d58","slug":"customer-ran-away-in-rented-e-rickshaw-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117063-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किराये पर लेकर ई-रिक्शा ले भागा ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किराये पर लेकर ई-रिक्शा ले भागा ग्राहक
Sat, 20 Apr 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। सोनीपत से इंडस्ट्रीयल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) खरखौदा में ई-रिक्शा को किराये पर लेकर आया एक ग्राहक उसे लेकर भाग गया। पीड़ित ई-रिक्शा चालक ने मामले की शिकायत सैदपुर चौकी पुलिस को करते हुए उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
बिहार के बक्सर जिले के गांव मानीपुर फिलहाल सोनीपत निवासी संतोष ने बताया कि वह हाल समय में सोनीपत शहर में रहते हुए ई-रिक्शा चलाते हैं। वीरवार को वह सोनीपत के खाटू श्याम मंदिर के पास ग्राहक के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने आकर उन्हें आईएमटी खरखौदा तक चलने की बात कही। 700 रुपये किराये में उनकी बात पक्की हो गई। इसके बाद वह उसे अपनी ई-रिक्शा में बैठाकर खरखौदा आईएमटी में ले गए। जहां पर उन्होंने ई-रिक्शा को एक शेड के पास खड़ा कर दिया और इस बीच वह लघुशंका के लिए थोड़ी दूर चले गए। उनकी ई-रिक्शा में चाबी लगी हुई थी और ग्राहक उसमें ही बैठा हुआ था। वह जब वापस आया तो ई-रिक्शा मौके पर नहीं थी। वह ग्राहक ही उसकी ई-रिक्शा लेकर भाग गया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सैदपुर पुलिस चौकी को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।