फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   village rukhi do not avail the land, rohtak panipat highway put on the wheat

गांव रूखी में जमीन न होने पर रोहतक-पानीपत हाईवे पर डाला गेहूं

Sat, 22 Apr 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 22 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
village rukhi do not avail the land, rohtak panipat highway put on the wheat
गांव रूखी में नेशनल हाइवे पर डाला गया गेहूं। - फोटो : amarujala beuro
रूखी गांव के खरीद केंद्र में जगह न होने के चलते किसानों और आढ़तियों ने रोहतक-पानीपत हाईवे पर ही गेहूं डलवाना शुरू कर दिया। इस कारण कोई बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने रास्ता खाली कराने की मांग की है। वहीं, मार्केट कमेटी के सचिव का कहना है कि मंडी की जमीन के लिए फाइल चंडीगढ़ भेजी है। तब तक आढ़तियों को सड़क किनारे गेहूं डालने की छूट दी गई है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए गोहाना उपमंडल के विभिन्न गांवों में आठ खरीद केंद्र बनाए गए हैं, ताकि संबंधित क्षेत्र के किसान अपने नजदीक के खरीद केंद्र में अपनी गेहूं की फसल डाल सकें। गांव रूखी में पहले जिस जगह गेहूं का खरीद केंद्र बनाया गया था, वह जमीन रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग-71 पर बने बाईपास में चली गई। उसके बाद पंचायत द्वारा गेहूं खरीद केंद्र के लिए जमीन मुहैया करवाई गई, लेकिन वह अभी तक पक्की नहीं की गई है। किसानों व आढ़तियों के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले वाहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों का कहना है कि गेहूं खुले में पड़ा होने की वजह से कट्टे चोरी होने का भी डर बना रहता है, जिसके चलते रात को जाग कर पहरा भी देना पड़ता है। उनका कहना है कि अब अचानक गेहूं की आवक तेज हो गई है, जिस कारण जमीन उपलब्ध न होने पर गेहूं को सड़क के किनारे डाला जा रहा है।
विज्ञापन

खरीद केंद्र की जगह तैयार नहीं
आढ़ती रणबीर का कहना है कि खरीद केंद्र की जमीन को तैयार नहीं किया गया है। कोई दूसरा ऐसा स्थान नहीं है, जहां फसल को डाला जा सके। ऐसे में मजबूरी के कारण गेहूं की फसल सड़क पर डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी से संबंधित फाइल को चंडीगढ़ आला अधिकारियों के पास भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद मंडी का काम शुरू कराया जाएगा। तब तक सड़क के साथ खाली पड़ी जमीन पर वहां के दुकानदारों को गेहूं डालने की छूट दी गई है।
-देवेंद्र ढुल, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed