फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man sentenced to five years in prison for attacking police team

सोनीपत: पुलिस टीम पर हमला करने के दोषी को पांच साल कैद, हत्या के मामले में भी है नामजद 

Tue, 21 Dec 2021 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 09:47 PM IST
सार

अदालत ने दोषी पर 13 हजार 500 रुपये जुर्माना भी लगाया है।  एसटीएफ सोनीपत ने आरोपी को 10 अगस्त, 2018 को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। दोषी करार दिया गया युवक हत्या के एक अन्य मामले में भी नामजद है।

विज्ञापन
Man sentenced to five years in prison for attacking police team
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock

विस्तार

सोनीपत(हरियाणा) अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राहुल बिश्नोई की अदालत ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को पांच साल कैद व साढ़े 13 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


एसटीएफ में नियुक्त तत्कालीन एएसआई निरंजन ने 10 अगस्त, 2018 को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि उनकी टीम गांव नांगल के पास मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि गांव सबौली में शराब ठेकेदार के कारिंदे की हत्या का आरोपी सफियाबाद का विक्की उर्फ विवेक लूटी गई बाइक पर अटेरना से नांगल कलां की तरफ आएगा।
विज्ञापन


टीम ने नाकाबंदी कर दी थी। इसी दौरान आरोपी बाइक पर आया तो उसे रोकने का प्रयास किया गया था। आरोपी ने एएसआई पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया था। इस दौरान आगे से हटने पर आरोपी बाइक सहित गिर गया था। जब टीम उसे पकड़ने लगी तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः सोनीपत: घर से खेलते समय लापता हुई थी पांच वर्षीय बच्ची, तालाब में मिला शव, विसरा जांच के लिए भेजा सैंपल


पुलिस टीम ने मुश्किल से जान बचाई थी। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल व कारतूस बरामद किया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था। 

मंगलवार को एएसजे राहुल बिश्नोई की अदालत ने विवेक उर्फ विक्की को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे भादंसं की धारा 307 में पांच साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना, धारा 353 में एक साल कैद व एक हजार रुपये जुर्माना, 186 में तीन माह कैद व 500 रुपये जुर्माना तथा अवैध शस्त्र अधिनियम में एक साल की कैद व दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर छह माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed