फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Textile merchant's family clears the road after 16 hours; police outpost in-charge transferred to police lines.

Kanpur News: 16 घंटे बाद सड़क से हटे कपड़ा व्यापारी के परिजन, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Fri, 11 Sep 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Textile merchant's family clears the road after 16 hours; police outpost in-charge transferred to police lines.
सरवनखेड़ा। घायल कपड़ा व्यापारी की मौत के बाद हंगामा कर रहे परिजन बुधवार रात 12 बजे 16 घंटे बाद सड़क से हट गए। पुलिस अधिकारियों से हुई कई बार की वार्ता के बाद एसपी ने परिवार की बातें मानते हुए चौकी प्रभारी पामां को लाइन हाजिर किया है। वहीं, मामा की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के गंगागंज निवासी कपड़ा व्यापारी अमन सिंह भदौरिया (24) का शव जिठरौली मार्ग पर रखकर जाम लगाए परिजन को समझाने में जुटे अधिकारियों की दो बार की वार्ता विफल हो गई थी। इधर, रात 12 बजे एक बार फिर से एएसपी आलोक प्रसाद, एसडीएम राजकुमार पांडेय ने भाजपा नेता राजेंद्र सिंह चौहान व अनूप सिंह जादौन की मौजूदगी में परिजन को समझाने का प्रयास किया। तब परिजन ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने, व्यापारी के मामा समरजीत की सुरक्षा के इंतजाम व पामां चौकी प्रभारी मोहन वीर को लाइन हाजिर करने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग रखी। इस पर अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन सड़क से हटे। पुलिस ने शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गंगागंज निवासी समरजीत सिंह ने गजनेर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। जिसमें बताया कि जिठरौली गांव का मजरा डूडा देव निवासी भांजा अमन सिंह भदौरिया उर्फ कौशल उनके यहां ही रहता था। उसकी सरवनखेड़ा बाजार में कपड़े की दुकान है। आरोप लगाया कि आठ सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे भांजा अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर के लिए निकला था। रास्ते में ग्राम तड़वारा के सामने रोड पर पहले से घात लगाए बैठे सरवनखेड़ा निवासी सौरभ, राम सिंह उर्फ खन्ना, विक्की अवस्थी व चार से पांच अन्य लोगों ने रंजिश के चलते उसपर धारदार हथियार, सरिया व सब्बल से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। तभी रास्ते से जा रहे लोगों को ललकारने पर आरोपी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर बाइकों से सरवनखेड़ा की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचा और भांजे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गया। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हैलट कानपुर नगर रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर पर तीन नामजद समेत आठ पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

.....................

यह था मामला

गंगागंज निवासी कपड़ा अमन सिंह भदौरिया मंगलवार शाम सात बजे के करीब घायल हालत में गजनेर रायपुर रोड पर तड़वारा के पास पड़े मिले थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के बाद कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उनकी जान चली गई। परिजन शव को वापस गांव ले आए और बुधवार सुबह आठ बजे के करीब जिठरौली तिराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया था। बुधवार देर रात तक परिजन सड़क पर बैठे रहे। इधर सड़क जाम रहने से दिन में यातायात प्रभावित रहा और लोगों को डायवर्ट किए गए रूट से चक्कर लगाकर जाना पड़ा था।

.........................

कोमा में जाने से गई थी अमन की जान

अमन के शव का बुधवार दोपहर को अकबरपुर में डॉ. रामकुमार गौतम, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में एंटी मॉर्टम हेड इंजरी (सिर में गहरी चोट लगने से कोमा में जाने से ) से मौत होना पाया गया। साथ ही उसके सिर, दोनों कंधों, दोनों हाथ, दोनों पैरों में कुल 11 चोटें मिलीं। जबकि बायां हाथ भी टूटा मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने मूसानगर के हालिया घाट पर शव का नम आंखों से अंतिम संस्कार किया। इस दौरान अमन के पिता चरण सिंह, मां गिरिशा देवी, भाई कल्लू, बाबा मुन्नी सिंह, दादी ममता देवी, मामा समरजीत सिंह आदि बिलखते रहे।

.......................

गांव के माहौल पर पुलिस की रही नजर

अमन का पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचने को लेकर पुलिस अलर्ट रही। शाम को सीओ संजय सिंह, एसडीएम अकबरपुर राजकुमार पांडेय, थानाध्यक्ष अकबरपुर पुलिस बल के साथ जिठरौली तिराहे पर मुस्तैद रहे। वहीं गांव के माहौल पर भी पुलिस की नजर रही। इधर हलियाघाट पर भी पुलिस रही। देर शाम अंतिम संस्कार होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत ली।


.......................

बयान...

व्यापारी के मामा की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही सराफा व्यापारी मामा समरजीत सिंह को सुरक्षा दी जाएगी जबकि पामां चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। - आलोक प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed