फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two rape accused arrested in encounter; one shot in the leg.

Kanpur News: मुठभेड़ में दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Fri, 11 Sep 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two rape accused arrested in encounter; one shot in the leg.
कानपुर देहात। गजनेर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ में किशोरी से गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने घायल आरोपी का उपचार करवाया है।
विज्ञापन

सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि गजनेर थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कटेठी-गजनेर मार्ग पर घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में अनिल सिंह दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसके साथी कालका प्रसाद को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, 660 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन दोनों ने 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी पर वह गांव से बाहर भागने के लिए निकले थे। रास्ते में पुलिस के घेर लेने पर बचने के लिए फायरिंग की लेकिन फिर भी पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को आरोपियों के गांव की महिला ने गजनेर थाना में दोनों के खिलाफ उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि बेटी को रोटी बनाने के बहाने बुलाकर दोनों ने गांव के बाहर दुष्कर्म किया। बेटी के गर्भवती होने पर जानकारी हुई। जांच कराई तो बेटी आठ माह की गर्भवती निकली। पूछने पर बेटी ने अपनी आपबीती बताई। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed