फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Culprit of robbing an Innova car in Sonipat was sentenced to 10 years imprisonment

Haryana: सोनीपत में इनोवा गाड़ी लूटने के दोषी को 10 साल कैद, पानीपत के युवक ने दर्ज कराया था केस

Thu, 30 May 2024 05:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 30 May 2024 05:55 PM IST
सार

गन्नौर के गांव बांय रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से 15 फरवरी, 2018 को गाड़ी लूटी थी। पानीपत के गांव राक्सेड़ा निवासी सुदेश ने मुकदमा दर्ज कराया था। गोहाना क्षेत्र से जींद के गांव करसौला के सोनू उर्फ चेतन को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
Haryana: Culprit of robbing an Innova car in Sonipat was sentenced to 10 years imprisonment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश विमल सपरा ने इनोवा गाड़ी लूट के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। दोषी को अदालत ने दस साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। मामले में एक आरोपी ने घटना के बाद पुलिस टीम से घिरने पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन


पानीपत के गांव राक्सेड़ा निवासी सुदेश ने 15 फरवरी 2018 को गन्नौर पुलिस को बताया था कि वह अपनी इनोवा गाड़ी से ट्रक चालक की तलाश में गन्नौर आए थे। वहां पर गांव बांय के निकट स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास चाय पीकर वह समालखा की तरफ जाने लगे। तभी दो युवकों ने लिफ्ट मांगी थी। गाड़ी में सवार होते ही एक युवक ने पिस्तौल तान दी थी। इसके बाद वह गाड़ी रोककर बाहर आ गए थे।
विज्ञापन


युवक गाड़ी लेकर खुबडू-शाहपुर रोड की तरफ भाग गए थे। सुदेश ने मामले की सूचना गन्नौर पुलिस को दी थी। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी थी। दोनों युवक खुबडू के पास नाका तोड़कर भागे तो पुलिस उनके पीछे लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पीछा करने पर युवक गाड़ी छोड़ कर गोहाना के शामडी चिढ़ाना के पास खेतों में जा घुसे थे। पुलिस ने गोहाना पुलिस की मदद से दोनों युवकों को घेर लिया था। इस दौरान एक युवक ने खुद को अपनी पिस्तौल से गोली मार ली थी। पुलिस ने दूसरे को दबोच लिया था।

गोली मारकर आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान मूलरूप से भिवानी जिले के गांव सांगा निवासी आशीष उर्फ आशु के रूप में हुई थी। वह घटना के समय भिवानी के हुनामल प्याऊ क्षेत्र में रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जींद के गांव करसौला निवासी सोनू उर्फ चेतन के रूप में हुई थी। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था।


मामले की सुनवाई के बाद एएसजे विमल सपरा ने आरोपी सोनू उर्फ चेतन को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को लूट के आरोप में दस साल कैद की सजा दी है। एक हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed