फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   double murder, BJP, Butana, crime, sonipat

डबल मर्डर से बुटाना में पसरा सन्नाटा

Sat, 05 Nov 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना Updated Sat, 05 Nov 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
double murder, BJP, Butana, crime, sonipat
मर्डर। - फोटो : sonipat
बुटाना गांव के दो चचेरे भाइयों की उनके बहनोई द्वारा हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव के लोग सूचना पाते ही पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाने पहुंच गए। वारदात के पीछे गांव के लोग भूमि विवाद की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों की जुबान पर एक ही बात थी कि जमीन के टुकड़े को लेकर ऐसा क्या पहाड़ टूट पड़ा कि बहनोई ने अपने सालों को गोलियों से भून दिया। मृतक चचेरे व मौसेरे भाई थे।
विज्ञापन


बरोदा थाना क्षेत्र के गांव बुटाना में देवेंद्र और राजबीर की उनके बहनोई द्वारा गोली मारकर हत्या करने तथा राजबीर का भाई नरेंद्र जो आस्ट्रेलिया में रहता है, उसे तथा भांजे को भी गोली मारने की सूचना से सन्नाटा पसर गया। इतनी बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही ग्रामीण मृतकों के घर पहुंचे तथा पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मृतकों में देवेंद्र अपने पिता का इकलौता बेटा था। वे दो भाई-बहन हैं। देवेंद्र की बहन की शादी हो चुकी है तथा मृतक देवेंद्र का एक पांच साल का बेटा है। राजबीर व नरेंद्र दो भाई थे, जबकि तीन बहनें हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक राजबीर मोहाली में कोच था तथा उसके दो बच्चे लड़का 10 साल तो लड़की आठ साल की है।
विज्ञापन


भाई को छोड़ने गया था दिल्ली 
मृतक देेवेंद्र के पिता शमशेर का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बिलखते हुए कहता है कि उसे क्या पता था कि देवेंद्र अपने जिस भाई को आस्ट्रेलिया जाने के लिए दिल्ली के हवाई अड्डे पर विदाई देने गया है, उससे हमेशा-हमेशा के लिए विदा हो जाएगा। रोते हुए वह कहता है तीनों भाई अपने आरोपी बहनोई के पास सुलह के लिए गए थे। जहां से नरेंद्र को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर वापस आ जाएंगे। उसे छह बजे फ्लाइट पकड़नी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed