{"_id":"7fe45eef8c927c4f9c28f512bf688835","slug":"arrest-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का आरोपी काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का आरोपी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की रहने वाली युवती को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी केशवपुरम, नई दिल्ली निवासी तनुज केसवानी है।
पुलिस के मुताबिक एक माह पहले 22 वर्षीय युवती ने बयान दर्ज कराए थे कि वह दिल्ली के किशनगंज की रहने वाली है। उसकी दिल्ली निवासी तनुज केसवानी के साथ दोस्ती थी। तनुज उसे दशहरा के दिन 22 अक्तूबर को घुमाने जीटी रोड पर लड़सौली के पास स्थित एक होटल में लेकर आया था। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे होटल के अंदर शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसका फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। युवती का कहना था कि बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया था। इस पर उसने दिल्ली के थाना सराय रोहिल्ला में 8 नवंबर को शिकायत दी थी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली थी। वहां पर जांच में मामला मुरथल थाने का पाया गया था। इस पर सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने केस अब मुरथल थाना में भेज दिया था। मुरथल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार रात एसआई राजेश कुमारी ने मुरथल अड्डा के पास से आरोपी को काबू कर लिया।