फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   संदीप जठेडी गैंग का शूटर संदीप उर्फ लाठियां गिरफ्तार, मुरथल व खेड़ी साध में करनी थी हत्या

संदीप जठेडी गैंग का शूटर संदीप उर्फ लाठियां गिरफ्तार, मुरथल व खेड़ी साध में करनी थी हत्या

Thu, 22 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
संदीप जठेडी गैंग का शूटर संदीप उर्फ लाठियां गिरफ्तार, मुरथल व खेड़ी साध में करनी थी हत्या
संदीप जठेडी गैंग का शूटर संदीप उर्फ लाठियां गिरफ्तार, मुरथल व खेड़ी साध में करनी थी हत्या
विज्ञापन

संदीप उर्फ लाठियां पर सोनीपत, रोहतक, जींद में दर्ज है हत्या, लूट, अपहरण के एक दर्जन मुकदमें
पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लेकर शुरू की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने कुख्यात संदीप जठेड़ी गैंग के शूटर संदीप उर्फ लाठियां को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मुरथल व खेड़ी साध में दो युवकों की हत्या की साजिश रचने की घटना से पर्दा उठाया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 30 बोर की पिस्टल, चार कारतूस और दो मैगजीन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी के खिलाफ दर्जन भर मामले दर्ज हैं।
स्पेशल स्टाफ प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एएसआई गुलशन व आजाद हाइवे पर जाहरी बाइपास के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि संदीप जठेडी गैंग का शार्प शूटर संदीप निवासी गांव लाठ हत्या की फिराक में घूम रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 बोर की पिस्टल, चार कारतूस व दो मैगजीन बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कुख्यात बदमाश मुरथल निवासी अर्जुन व खेड़ी साध निवासी रणजीत की हत्या की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिश्तेदारी में युवती को भगाने के चलते बना अर्जुन का जानी दुश्मन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मुरथल निवासी अर्जुन उसकी रिश्तेदारी से एक युवती को भगा ले गया था। जिसके चलते ही वह उसका दुश्मन बन गया। इसी कारण वह अर्जुन की हत्या करने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप से दुश्मनी के चलते रणजीत को बनाना था निशाना
आरोपी ने बताया कि वह संदीप जठेड़ी के लिए काम करता है। संदीप की खेड़ी साध निवासी रणजीत से दुश्मनी है। संदीप के इशारे पर ही वह रणजीत की हत्या करना चाहता था। हालांकि वह इससे पहले ही काबू कर लिया गया।

इन मामलों में रहा है नामजद
-वर्ष 2011 मे मुरथल गांव में एक महिला व व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा।
-वर्ष 2013 मे विनोद निवासी मुंडलाना की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा।
-वर्ष 2013 में जींद के गांव ऐंचरा कलां निवासी विक्की की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा।
-वर्ष 2013 मे गजराज निवासी झज्जर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नामजद हुआ।
-मई, 2017 में गावं लाखनमाजरा, रोहतक से एक युवक का अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला दर्ज हुआ।
-नवंबर 2017 मे रूड़की व भालौठ के बीच हथियार के बल पर स्कार्पियो गाड़ी लूटने में नामजद हुआ।
-दिसंबर 2017 मे गांव बरोणा के एक फौजी की गोली मारकर हत्या करने की घटना के मामले में नामजद है।
-दिसंबर 2017 मे बोहर जिला रोहतक के नजदीक से हथियार के बल पर कार लूटने की वारदात का आरोप।
-दिसंबर 2017 मे गांव पलड़ी मेरठ रोड पर कैंटर चालक से नकदी लूटने में नामजद।
-दिसंबर 2017 मे यमुना घाट पर नरेंद्र ठेकेदार को चौथ मांगने के लिए गोली मारकर घायल करने का आरोप।
-जनवरी में गांव लाठ के नजदीक पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने का आरोप।
राजू बसौदी ने मुहैया कराया था हथियार
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पास से बरामद 30 बोर की पिस्टल को उसे राजू बसौदी ने मुहैया कराया था। वह फिलहाल राजू के साथ ही रहता था। राजू के साथ मिलकर ही पशुओं को यमुना से पार कराने वाले ठेकेदार को गोली मारकर ठेके की आधी रकम चौथ के रूप में मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed